Live IPL Score Chennai Super Kings vs Kings XI Punjab Today Match Live Update CSK vs KXIP
किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में रविवार को यहां शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 154 रनों का लक्ष्य रखा है। पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 153 रनों का स्कोर बनाया। टीम के लिए दीपक हुड्डा ने सर्वाधिक 62 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा कप्तान लोकेश राहुल ने 29 और मयंक अग्रवाल ने 26 रनों का योगदान दिया।चेन्नई के लिए लुंगी एनगिडी ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। उनके अलावा शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): फाफ डू प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (w/c), एन जगदीसन, रवींद्र जडेजा, सैम क्यूरन, शारदा ठाकुर, दीपक चाहर, लुंगी नगिडी, इमरान ताहिर
किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (w / c), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, मनदीप सिंह, जेम्स नीशम, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी