live score DC vs RCB IPL 2020 match 55 Delhi Capitals Royal Challengers Bangalore live Match updates online from Abu Dhabi
नमस्कार आपका स्वागत है इंडिया टी. वी. लाइव क्रिकेट अपडेट में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने आईपीएल-13 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सामने शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में 153 रनों का लक्ष्य रखा है। बेंगलोर के लिए देवदत्त पडिकल ने अर्धशतक जमाया। पडिकल ने 41 गेंदों पांच चौकों की मदद से 50 रन बनाए। बेंगलोर ने इस अर्धशतक के दम पर 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 152 रनों का स्कोर खड़ा किया।अब्राहम डिविलियर्स ने 21 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली और एक चौका, दो छक्के मारे।
कप्तान विराट कोहली ने भी 29 रनों की अहम पारी खेली।
दिल्ली के लिए एनरिक नॉर्खिया ने तीन विकेट लिए। कगिसो रबादा ने दो विकेट लिए।
दोनों टीमें -
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम: जोश फिलिपे, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (सी), एबी डीविलियर्स (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, गुरकीरत सिंह मान, क्रिस मॉरिस, इसुरु उदाना, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, पार्थिव पटेल, डेल स्टेन, आरोन फिंच, उमेश यादव, मोइन अली, पवन नेगी, एडम ज़म्पा, पवन देशपांडे, शिवम दूबे, शाहबाज़ अहमद।
दिल्ली कैपिटल टीम: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (सी), ऋषभ पंत (डब्ल्यू), मार्कस स्टोइनिस, शिम्रोन हेटमेयर, हर्षल पटेल, रविचंद्रन अश्विन, प्रवीण दुबे, कगीसो रबाडा, एरिक नॉर्टजे, अजिंक्य रहाणे, मोहन पटेल, एलेक्स केरी, अवेश खान, संदीप लमिछाने, कीमो पॉल, तुषार देशपांडे, डैनियल सैम्स, ललित यादव।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स
DC 154/4 (19)
RCB 152/7 (20)