Live Score RCB vs SRH live cricket score IPL 2020 match 52nd Royal Challengers Bangalore vs Sunrisers Hyderabad Live Match Updates Sharjah
नमस्कार आपका स्वागत है इंडिया टी. वी. लाइव क्रिकेट अपडेट में, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2020 का 52वां मुकाबला शरजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए दोनों टीमों के बीच अच्छी खासी टक्कर देखने को मिलेगी। अगर आज के मैच में आरसीबी हैदराबाद को हराने में कामयाब रहती है तो वह 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी, वहीं अगर हैदराबाद यह मैच जीतती है तो उन्हें 14 अंकों तक पहुंचने के लिए इसके बाद एक मैच और जीतना होगा।रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आईपीएल में 16 बार एक दूसरे से भिड़ चुकी है जिसमें 8 बार हैदराबाद तो 7 बार आरसीबी की टीम बाजी मारने में सफल रही है।
दोनों टीमें
आरसीबी- जोश फिलिप, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), गुरकीरत सिंह मान, वाशिंगटन सुंदर, क्रिस मॉरिस, इसुरु उदाना, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल।
सनराइजर्स- डेविड वार्नर (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, शाहबाज़ नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन।
RCB 120/7 (20)
SRH 121/5 (14.1)