Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : स्मिथ, आर्चर और बटलर का आया कोविड-19 टेस्ट का रिपोर्ट, पहले मैच से बाहर हो सकता है यह खिलाड़ी

IPL 2020 : स्मिथ, आर्चर और बटलर का आया कोविड-19 टेस्ट का रिपोर्ट, पहले मैच से बाहर हो सकता है यह खिलाड़ी

Edited by: Bhasha Published : Sep 19, 2020 06:39 pm IST, Updated : Sep 19, 2020 06:39 pm IST

ये तीनों ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के उन 21 खिलाड़ियों में शामिल हैं जो 17 सितंबर को ब्रिटने से विशेष चार्टर्ड विमान के जरिये संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। 

IPL, IPL 2020, Steve Smith, Jofra Archer, Jos Buttler, Rajasthan Royals, Chennai Super Kings, Corona- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/ RR Rajasthan Royals 

कप्तान स्टीव स्मिथ सहित स्टार खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर और जोस बटलर यहां पहुंचने के बाद अनिवार्य कोविड-19 परीक्षण में नेगेटिव आये हैं और वे 22 सितंबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के इंडियन प्रीमियर लीग मैच में खेलने के लिये उपलब्ध होंगे। 

ये तीनों ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के उन 21 खिलाड़ियों में शामिल हैं जो 17 सितंबर को ब्रिटने से विशेष चार्टर्ड विमान के जरिये संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। 

यह भी पढ़ें- IPL 2020 : MI vs CSK - पहले मैच के लिए रैना और शाहरुख़ खान ने दोनों टीमों को दी इस तरह शुभकामनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘स्मिथ, बटलर और आर्चर का शुक्रवार को कोविड-19 परीक्षण हुआ जिसमें नतीजा नेगेटिव आया। इसलिये वे चयन के लिये उपलब्ध हैं क्योंकि पृथकवास का समय भी घटाकर 36 घंटे कर दिया गया है। ’’ 

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ को ‘कनकशन’ की समस्या हुई थी जिससे वह इंग्लैंड के खिलाफ तीनों वनडे मैच नहीं खेल पाये थे। उन्हें शुरूआती मैच में खेलने के लिये फ्रेंचाइजी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की चिकित्सीय टीम से मंजूरी लेनी होगी। 

यह भी पढ़ें- IPL 2020 : MI vs CSK - पहले मैच के लिए बस से रवाना हुए CSK के खिलाड़ी, सामने आई तस्वीरें

अगर वह पहला मैच नहीं खेलते हैं तो बटलर टीम की अगुआई कर सकते हैं क्योंकि वह टीम के सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं।

अभी तक फ्रेंचाइजी उम्मीद लगाये है कि स्मिथ अनिवार्य ‘कनकशन’ परीक्षण में सही पाये जायेंगे और पहले मैच से ही उपलब्ध होंगे। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement