1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, MI vs DC : रोहित शर्मा ने बताया, फ़ाइनल मैच में ये गेंदबाज बन सकता है मैच विनर

IPL 2020, MI vs DC : रोहित शर्मा ने बताया, फ़ाइनल मैच में ये गेंदबाज बन सकता है मैच विनर

 Reported By: IANS
 Published : Nov 09, 2020 11:12 pm IST,  Updated : Nov 09, 2020 11:12 pm IST

मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के साथ मंगलवार को होने वाले आईपीएल-13 के फाइनल मुकाबेल में उनकी टीम ऑफ स्पिनर जयंत यादव को मौका दे सकती है। 

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : IPLT20.COM

दुबई| मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के साथ मंगलवार को होने वाले आईपीएल-13 के फाइनल मुकाबेल में उनकी टीम ऑफ स्पिनर जयंत यादव को मौका दे सकती है। इसका कारण यह है कि दिल्ली के पास शिखर धवन, सिमरोन हिटमायेर, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल जैसे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, और इन सबने इस सीजन में अच्छी बैटिंग की है। इन्हें रोकने की दिशा में जयंत प्रभावशाली हो सकते हैं।

रोहित ने मैच पूर्व संध्या पर कहा, "दिल्ली के पास जितने लेफ्टी हैं, उन्हें देखते हुए जयंत असरकारी साबित हो सकते हैं। दिल्ली के खिलाफ वह एक मैच में खेले थे और अच्छी बॉलिंग की थी। वह दिल्ली की टीम के लिए खेले हैं और उसे अच्छी तरह समझते हैं। हमारे लिए वह अच्छा ऑब्शन हो सकते हैं।"

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले टेस्ट मैच के बाद वापस लौट आएंगे कप्तान कोहली, सामने रखी ये वजह

दिल्ली के खिलाफ हालांकि जयंत को विकेट नहीं मिला था।

आईपीएल 13 का फाइनल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। मुम्बई की टीम पांचवीं बार खिताब जीतने का प्रयास करेगी जबकि दिल्ली की टीम पहला खिताब अपनी झोली में डालना चाहेगी। दिल्ली की टीम 13 साल के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंची है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल