1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. MI vs RCB : आरसीबी के खिलाफ 79 रन की धुआंधार पारी खेलने के बाद सूर्याकुमार ने दिया ये बयान

MI vs RCB : आरसीबी के खिलाफ 79 रन की धुआंधार पारी खेलने के बाद सूर्याकुमार ने दिया ये बयान

 Reported By: IANS
 Published : Oct 29, 2020 07:23 am IST,  Updated : Oct 29, 2020 07:23 am IST

मैच के बाद सूर्यकुमार ने कहा, "मैं लंबे समय से मैच खत्म करने के बारे में सोच रहा था। मैं सोचा करता था कि यह कैसे किया जा सकता है।"

MI vs RCB: Suryakumar made this statement after playing 79 runs against RCB- India TV Hindi
MI vs RCB: Suryakumar made this statement after playing 79 runs against RCB Image Source : IPLT20.COM

अबू धाबी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ नाबाद 79 रनों की पारी खेलने वाले मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि उनकी सोच लंबे समय से मैच खत्म करने वाला खिलाड़ी बनने की थी और इस पर उन्होंने काम भी किया। बेंगलोर ने शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई के सामने 165 रनों की चुनौती रखी थी, जिसे मुंबई ने सूर्यकुमार की शानदार पारी के दम पर पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

सूर्यकुमार को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ये भी पढ़ें - सैमुएल्स ने फिर से शेन वॉर्न को लताड़ा, कहा - 'जवान दिखने के लिए करानी चाहिए सर्जरी'

 

मैच के बाद सूर्यकुमार ने कहा, "मैं लंबे समय से मैच खत्म करने के बारे में सोच रहा था। मैं सोचा करता था कि यह कैसे किया जा सकता है। मुझे अपने खेल के बारे में पूरी तरह से पता होना चाहिए था और मैदान पर जाकर वैसा खेलना था। मेडिटेशन करने और अपने आप पर समय बिताने से मुझे काफी मदद मिली।"

ये भी पढ़ें - मुंबई के खिलाफ मिली हार के बाद छलका विराट कोहली का दर्द कहा, 'नहीं था हमारा दिन'

सूर्यकुमार ने कहा कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपने खेल पर काफी मेहनत की।

उन्होंने कहा, "मैंने लॉकडाउन में अपने खेल पर काफी मेहनत की है। इससे पहले मैं लेग स्टम्प पर ज्यादा शॉट लगाता था। मुझे नंबर-3 का स्थान पसंद है लेकिन मैं मैच खत्म करना चाहता था। इसलिए मैं इस प्रयास से खुश हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल