1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सैमुएल्स ने फिर से शेन वॉर्न को लताड़ा, कहा - 'जवान दिखने के लिए करानी चाहिए सर्जरी'

सैमुएल्स ने फिर से शेन वॉर्न को लताड़ा, कहा - 'जवान दिखने के लिए करानी चाहिए सर्जरी'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 29, 2020 12:02 am IST,  Updated : Oct 29, 2020 12:02 am IST

स्टोक्स के कमेन्ट पर सैमुएल्स ने नस्लवाद का मुद्दा उठाया और स्टोक्स की पत्नी को भी अनावश्यक रूप से बातचीत में खींच लिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बाद की स्टोरी में शेन वार्न को भी लताड़ दिया।

Marlon Samuels and Shane Warne- India TV Hindi
Marlon Samuels and Shane Warne Image Source : GETTY IMAGES

इंडियन प्रीमीयर लीग ( आईपीएल ) के 2020 सीजन में हाल ही में शानदार शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम राजस्थान को मैच जिताने वाले हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने अपने 14 दिनों के क्वारेंटाइन के समय को याद किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ये ऐसा कठिन समय था कि भगवान यहां तक ​​कि दुशमन मार्लन सैमुअल्स के लिए भी ऐसी कोई कामना नहीं करना चाहूँगा। जिसके बाद सैमुअल्स को ये बात बहुत ही तीखी चुभी और उन्होंने स्टोक्स उनकी बीवी यहाँ तक की इस मुद्दे पर शेन वॉर्न तक को घसीटा था। ऐसे में वॉर्न ने भी उन्हें जम के लताड़ा जिसके बाद अब फिर से सैमुएल्स ने वॉर्न को सुनाया है। 

सैमुएल्स ने अपने अधिकारिक इन्स्टाग्राम पर लिखा, "हँसते हुए! मुझे मदद की आवश्यकता है और पहला ऐसा क्रिकेटर बनना चाहता हूँ जो चेहरे की स्किन सर्जरी करवाकर जवान दिखना चाहता है।"

सैमुएल्स ने आगे वॉर्न और डॉक्टर की बातचीत को काल्पनिक अंदाज में मजे लेते हुए लिखा, "वॉर्न ने डॉक्टर से कहा - क्या मैं अपने पेट की स्किन का इस्तेमाल कर सकता हूँ चेहरे के लिए। डॉक्टर ने कहा हमें तुम्हारे अभद्र चेहरे की स्किन का इस्तेमाल करना चाहिए। लड़के शांत हो जाओ।"

गौरतलब है कि इससे पहले स्टोक्स के कमेन्ट पर सैमुएल्स ने नस्लवाद का मुद्दा उठाया और स्टोक्स की पत्नी को भी अनावश्यक रूप से बातचीत में खींच लिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बाद की स्टोरी में शेन वार्न को भी लताड़ दिया। इससे पहले बिग बैश लीग में भी शेन वॉर्न और मार्लोन सैमुएल्स के बीच भिंडत देखी गई थी। ऐसे में सैमुएल्स के पहले कमेन्ट को भी कई क्रिकेट दिग्गजों ने सही नहीं ठहराया था। जिस पर वॉर्न ने उन्हें खरी खोटी सुनाई थी। 

वॉर्न ने सैमुएल्स को सुनते हुए अपने ट्वीटर पर लिखा था सैमुअल्स को कुछ गंभीर मदद की जरूरत है क्योंकि फिलहाल कोई भी उनका दोस्त नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका कोई भी पूर्व वेस्ट इंडीज टीम का साथी भी सैमुएल्स को पसंद नहीं करता।

IPL 2020 : कोहली को आउट करने के साथ ही बुमराह के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

वहीं स्टोक्स के बारे में बोले जाने पर वॉर्न ने लिखा था कि मुझे अभी पता लगा है कि सैमुएल्स ने बेन स्टोक्स और मेरे बारे में क्या पोस्ट किया है। यह एक बहुत दुखद स्थिति है क्योंकि उन्हें स्पष्ट रूप से गंभीर मदद की जरूरत है-लेकिन उनके पास कोई दोस्त नहीं है और उनके पूर्व टीम के साथी भी उनको पसंद नहीं करते हैं। सिर्फ इसलिए कि आप एक साधारण क्रिकेटर थे-एक साधारण व्यक्ति होने की जरूरत नहीं है। किसी की मदद लो बेटा।

इस तरह शेन वॉर्न के इन ट्वीट का जवाब एक बार फिर देते हुए मार्लोन सैमुएल्स ने उन्हें सुनाया है। हलांकि अब इस पर वॉर्न क्या प्रतिक्रिया देते हैं इस पर निगाहें होंगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल