1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : कोहली को आउट करने के साथ ही बुमराह के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

IPL 2020 : कोहली को आउट करने के साथ ही बुमराह के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 28, 2020 08:35 pm IST,  Updated : Oct 28, 2020 08:57 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 48वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

IPL 2020 : कोहली को आउट करने...- India TV Hindi
IPL 2020 : कोहली को आउट करने के साथ ही बुमराह के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 48वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बुमराह ने जैसे ही 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली को 9 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया, वैसे ही बुमराह ने IPL में 100 विकेट पूरे कर लिए। बुमराह IPL में ये कारनामा करने वाले 16वें गेंदबाज हैं। दिलचस्प बात ये है कि बुमराह ने IPL में अपना पहला विकेट कोहली के रुप में झटका था।

अबूधाबी के शेख जाएद स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान केरन पौलार्ड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच के जरिए दोनों टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगा रहे है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल