1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. एमएस धोनी की कप्तानी में क्या है खास बात, सुरेश रैना ने खोला राज

एमएस धोनी की कप्तानी में क्या है खास बात, सुरेश रैना ने खोला राज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 02, 2020 04:26 pm IST,  Updated : Jun 02, 2020 04:26 pm IST

रैना ने हाल ही में बताया कि धोनी खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आजादी देते हैं और साथ ही उनके द्वारा किए गए बदलावों से आने वाले परिणाम के बारे में आगाह करते हैं।  

MS Dhoni Suresh Raina IPL 2020 Chennai Super Kings- India TV Hindi
MS Dhoni Suresh Raina IPL 2020 Chennai Super Kings Image Source : IPLT20.COM

आईपीएल 2020 कोरोनावायरस के कहर की वजह से अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया है। अगर ये महामारी नहीं फैली होती तो हमें या तो एक नया चैंपियन मिल गया होता या फिर मुंबई-चेन्नई जैसी किसी टीमों ने अपनी ट्रॉफी में इजाफा कर लिया होता। आईपीएल की सबसे सफल टीमों की बात करें तो उसमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का नाम ही आता है, लेकिन सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ही कहा जाता है।

महेंद्र सिहं धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 आईपीएल खिताब जीते हैं जबकि 5 बार फाइनल में जगह बनाई है। धोनी किसी भी खिलाड़ी से उसका बेस्ट परफॉर्मेंस निकालना जानते हैं, इसी वजह से वह आईपीएल के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। धोनी की कप्तानी में ऐसी क्या बात है जो खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस निकालने में मदद करती है इसका खुलासा उन्हीं की टीम के साथी सुरेश रैना ने किया है।

रैना ने हाल ही में बताया कि धोनी खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आजादी देते हैं और साथ ही उनके द्वारा किए गए बदलावों से आने वाले परिणाम के बारे में आगाह करते हैं।

ये भी पढ़ें - इस नए फिटनेस प्लान के साथ आईपीएल 2020 की तैयारी कर रहे थे धोनी, रैना ने किया खुलासा

स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में रैना ने बताया "हमने जब भी खेला है (धोनी और रैना ने) मेरी ताकत यही रही है कि धोनी भाई ने मुझे हमेशा खुलकर खेलने की आजादी दी है और वो मेरी क्षमता के बारे में जानते हैं।"

मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने इस टूर्नामेंट में अभी तक कुल 193 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 33 से अधिक की औसत से 5368 रन बनाए हैं। आईपीएल में इतने अच्छे रिकॉर्ड रैना धोनी के सपोर्ट की वजह से ही बना सके हैं।

रैना ने आगे कहा "मेरे पास खेल में जो भी ताकत है और जो भी चीज मेरे लिए सही होती है अगर मैं उसमें कुछ बदलाव करता हूं तो धोनी मुझे धीरे से चेताने आ जाते हैं कि इससे रणनीति पर क्या प्रभाव पड़ेगा और अंत में वो फैसला मेरे पर छोड़ देते हैं। वह कुछ भी नहीं बदलते लेकिन वह बता देते हैं कि किस चीज का टीम पर क्या प्रभाव पड़ेगा और क्या परिणाम होगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल