1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. MI vs RR Dream11 Prediction : जानें क्‍या हो सकती है मुंबई बनाम राजस्थान मुकाबले की Dream 11

MI vs RR Dream11 Prediction : जानें क्‍या हो सकती है मुंबई बनाम राजस्थान मुकाबले की Dream 11

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 06, 2020 07:34 am IST,  Updated : Oct 06, 2020 07:34 am IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में मंगलवार को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन संघर्ष कर रही राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी।

MI vs RR Dream11 Prediction : जानें...- India TV Hindi
MI vs RR Dream11 Prediction : जानें क्‍या हो सकती है मुंबई बनाम राजस्थान मुकाबले की Dream 11 Image Source : IPLT20

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में मंगलवार को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन संघर्ष कर रही राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी। अपने पिछले मैच में जीत का स्वाद चखने वाली मुंबई इंडियंस का इस मैच में भरपूर आत्मविश्वास के साथ उतरेगी जबकि राजस्थान के लिए हार के बाद वापसी करना चुनौतीपूर्ण होगा।

इस मैच में अगर Dream 11 टीम की बात की जाए तो आप किसी भी कीमत पर दोनों टीमों के कप्तान रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ को नहीं छोड़ना चाहेंगे। वहीं, जोस बटलर और सूर्यकुमार यादव का भी प्लेइंग इलेवन में चुना जाना तय है। आइए जानते हैं MI vs RR मुकाबले में क्या हो सकती है सबसे मजबूत Dream 11 टीम.....

बैटिंग ऑर्डर (रोहित शर्मा, स्टीव स्मिथ, रियान पराग और सूर्यकुमार यादव)

इस सीजन टॉप रन स्कोरर में चौथे नंबर पर चल रहे मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को हमने Dream 11 टीम में राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ चुना है। इनके अलावा रियान पराग और सूर्यकुमार यादव को भी जगह दी है। पराग भले ही अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हों लेकिन वह गेंद और बल्ले से योगदान देने में सक्षम है। वहीं, यादव एक बड़े स्कोर बनाने की तलाश में हैं।

IPL 2020, RCB vs DC : हार के बाद कप्तान कोहली ने दिया संकेत, अगले मैच में आ सकता है ये मैच विनर खिलाड़ी

विकेटकीपर (जोस बटलर और क्विंटन डी कॉक)

राजस्थान के जोस बटलर को Dream 11 टीम में विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है जबकि पिछले मैच में शानदार पारी खेलने वाले क्विंटन डी कॉक भी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

ऑलराउंडर (केरन पोलार्ड)

IPL 2020 में केरन पोलार्ड जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं, उसे ध्यान में रखते हुए हमने उन्हें बतौर ऑलराउंडर अपनी Dream 11 में शामिल किया है।

IPL 2020, RCB vs DC : स्टोयनिस (53) के अर्द्धशतक के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रददर्शन से दिल्ली ने RCB को 59 रन से हराया

गेंदबाजी आक्रमण (जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, टॉम कर्रन और श्रेयस गोपाल)

MI vs RR Dream 11 टीम में गेंदबाजों के रुप में जसप्रीत बुमराह और राहुल चाहर को शामिल किया जाना एक अच्छा फैसला साबित हो सकता है। वहीं, टॉम कर्रन और श्रेयस गोपाल भी गेंदबाजी में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

MI vs RR Dream 11 Team Prediction : क्विंटन डी कॉक, जोस बटलर (कप्तान), रोहित शर्मा, स्टीव स्मिथ, सूर्यकुमार यादव (उप कप्तान), रियान पराग, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, टॉम कर्रन और श्रेयस गोपाल।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल