1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : हैदराबाद ने बनाया सीजन का चौथा और लीग में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

IPL 2020 : हैदराबाद ने बनाया सीजन का चौथा और लीग में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

 Reported By: IANS
 Published : Oct 27, 2020 10:20 pm IST,  Updated : Oct 27, 2020 10:20 pm IST

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने शीर्ष क्रम के दम पर मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दो विकेट पर 219 र बनाए, जो इस सीजन का उसका अब तक का सबसे बड़ा और सभी टीमों के बीच कुल चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। 

IPL 2020 : हैदराबाद ने बनाया...- India TV Hindi
IPL 2020 : हैदराबाद ने बनाया सीजन का चौथा और लीग में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर Image Source : PTI

दुबई। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने शीर्ष क्रम के दम पर मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दो विकेट पर 219 र बनाए, जो इस सीजन का उसका अब तक का सबसे बड़ा और सभी टीमों के बीच कुल चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। साथ ही हैदराबाद की टीम ने लीग इतिहास में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर हासिल किया।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही हैदराबाद की टीम के लिए बर्थडे ब्वॉय कप्तान डेविड वार्नर ने 34 गेंदों पर 8 चौकों और दो छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली जबकि उनके साथ पारी की शुरुआत करने आए रिद्धिमान साहा ने 45 गेंदों पर 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए।

इन दोनों द्वारा पॉवरप्ले में जुटाए गए रिकार्ड 77 रनों की बदौलत हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 219 रन बनाने में सफल रही। हैदराबाद के लिए मनीष पांडेय ने भी 31 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रनों की बेहतरीन नाबाद पारी खेली। केन विलियम्सन 11 रनों पर नाबाद लौटे।

आईपीएल में हैदराबाद का सर्वोच्च योग दो विकटे पर 232 रन है, जो उसने 2019 में हैदराबाद में आरसीबी के खिलाफ बनाया था। इसके बाद उसने आज 2 विकेट पर 219 रन बनाए हैं। इसके अलावा उसने 2019 में ही किंग्स इलेवन के खिलाफ हैदराबाद में 6 विकेट पर 212 रन बनाए थे।

इस सीजन की बात करें तो 219 रन इस सीजन का चौथा सबसे बड़ा योग है। इसस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर दिल्ली कैपिटल्स ने शारजाह में केकेअरा के खिलाफ बनाया था। दिल्ली की टीम ने चार विकेट पर 228 रन बनाए थे। इसके बाद राजस्थान रायल्स का स्थान है, जिसने शारजाह में ही किंग्स इलेवन के खिलाफ 6 विकेट पर 226 रन बनाए थे। तीसे स्थान पर किंग्स इलेवन है, जिसने शारजाह में ही दो विकेट पर 223 रन बनाए थे। उस दिन विपक्षी टीम राजस्थान रायल्सस थी। हैदराबाद का 2 विकेट पर 219 रन दुहबई में इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल