1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : ऑरेंज कैप की रेस में राहुल सबसे आगे, रबाडा का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार

IPL 2020 : ऑरेंज कैप की रेस में राहुल सबसे आगे, रबाडा का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार

 Reported By: IANS
 Published : Oct 31, 2020 02:24 pm IST,  Updated : Oct 31, 2020 02:24 pm IST

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में 46 रन बना ऑरेंज कैप की रेस में अपने आप को आगे बनाए रखा है। 

IPL 2020 : ऑरेंज कैप की रेस...- India TV Hindi
IPL 2020 : ऑरेंज कैप की रेस में राहुल सबसे आगे, रबाडा का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार Image Source : IPLT20.COM

अबू धाबी| किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में 46 रन बना ऑरेंज कैप की रेस में अपने आप को आगे बनाए रखा है। राहुल के अब 13 मैचों में 641 रन हो गए हैं। वह दूसरे स्थान पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन से 170 रन आगे हैं। धवन के 471 रन हैं।

तीसरे स्थान पर सनराइर्जस हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर हैं। वार्नर ने अभी तक 436 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में कगिसो रबादा सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में आगे हैं। उनके नाम 23 विकेट हैं। मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी 20-20 विकेट लेकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, चोटिल होने की वजह से IPL 2020 से बाहर हुआ ये ऑलराउंडर

टीम अंकतालिका में राजस्थान रॉयल्स शुक्रवार को पंजाब को हरा 12 अंकों पर आ गई है। राजस्थान पांचवें स्थान पर है, कोलकाता नाइट राइडर्स से एक स्थान आगे। पंजाब चौथे स्थान पर है। इन तीनों टीमों में के समान अंक हैं लेकिन अंतर नेट रन रेट का है। मुंबई इंडियंस अंकतालिका में 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स 14 अंकों के स्थान पर दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल