1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. RR vs RCB : राजस्थान ने लिया बल्लेबाजी करने का निर्णय, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

RR vs RCB : राजस्थान ने लिया बल्लेबाजी करने का निर्णय, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 17, 2020 03:03 pm IST,  Updated : Oct 17, 2020 03:06 pm IST

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है।

Rajasthan Royals vs Royals Challengers Bangalore Toss Update And Playing XI RR vs RCB- India TV Hindi
Rajasthan Royals vs Royals Challengers Bangalore Toss Update And Playing XI RR vs RCB Image Source : IPLT20.COM

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2020 का 33वां मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। स्टीव स्मिथ ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, वहीं विराट कोहल ने दो बदलाव किए है। सिराज और दुबे की जगह उन्होंने गुरकीरत मान और शहबाज अहमद को जगह दी है।

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन - बेन स्टोक्स, जोस बटलर (wk), स्टीवन स्मिथ (c), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - एरोन फिंच, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (C), एबी डिविलियर्स (WK), गुरकीरत सिंह मान, वाशिंगटन सुंदर, क्रिस मॉरिस, शाहबाज अहमद, इसुरु उदाना, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल

आईपीएल में अभी तक राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें एक दूसरे के खिलाफ 22 मैच खेल चुकी है, जिसमें 10 बार राजस्थान तो 9 बार बैंगलोर की टीम जीत हासिल करने में सफल रही है। आईपीएल 2020 में जब यह दोनों टीमें पहली बार भिड़ी थी तो कोहली की टोली ने राजस्थान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। आज के मुकाबले में भी आरसीबी की नजरें एक और जीत के साथ हेड टू हेड मुकाबलों में बराबरी करने पर होगी।

इस मुकाबला के जरिए दोनों ही टीमें जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। वहीं राजस्थान के लिए ये मैच जीतना काफी जरूरी है। अभी उनकी टीम 8 में से तीन मैच जीतकर 6 अंकों के साथ प्वॉइंट टेबल में 7वें स्थान पर है। अगर आज का मैच वह हार जाती है तो उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की राह और कठिन हो जाएगी। 

वहीं 10 अंकों के साथ प्वॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूत विराट कोहली की टोली इस मैच को जीतकर प्लेऑफ के और नजदीक पहुंचना चाहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।