1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : सीएसके के खेमें से नहीं आ रही है अच्छी खबर, तीसरे मैच से भी बाहर हो सकता है यह खिलाड़ी

IPL 2020 : सीएसके के खेमें से नहीं आ रही है अच्छी खबर, तीसरे मैच से भी बाहर हो सकता है यह खिलाड़ी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 23, 2020 05:27 pm IST,  Updated : Sep 23, 2020 05:27 pm IST

रायुडू को मुंबई के खिलाफ टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी। वह तेजी से अपने चोट को ठीक करने पर काम रहे हैं ताकि वह अपनी टीम सीएसके के लिए जल्द से जल्द मैदान पर उतर सके।

Ambati Rayudu, CSK, CSK vs DC- India TV Hindi
Ambati Rayudu Image Source : PTI

चेन्नई सुपरकिंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ स्टार खिलाड़ी अंबाती रायुडू की कमी साफ खली। इसका नतीजा यह हुआ कि टीम को राजस्थान के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। रायुडू सीएसके के लिए पहले मुकाबले में मैदान पर उतरे थे और उन्होंने टीम के शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन चोटिल होने के कारण वह दूसरे मैच में नहीं खेल पाए।

वहीं टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन भी रायुडू को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, ''हमें रायुडू कमी साफ खल रही है। उनका एक और मैच में टीम का हिस्सा नहीं होना हमारे लिए चिंता का विषय बन सकता है लेकिन हमें उम्मीद है वह जल्द ही ठीक होकर टीम के साथ जुड़ जाएंगे।''

रायुडू को मुंबई के खिलाफ टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी। वह तेजी से अपने चोट को ठीक करने पर काम रहे हैं ताकि वह अपनी टीम सीएसके के लिए जल्द से जल्द मैदान पर उतर सके।

यह भी पढ़ें- IPL 2020-KKR vs MI : मोर्गन के पास है मौका, मुंबई के खिलाफ अपने नाम कर सकते हैं यह खास रिकॉर्ड

चेन्नई की टीम अपना तीसरा मैच शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी जबकि चौथा मैच उसे सनराइजर्स के खिलाफ अक्टुबर को खेलना है। ऐसे में अगर रायुडू दिल्ली के खिलाफ नहीं खेलते हैं तो वह सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले से पहले पूरी तरह ठीक हो सकते हैं।

रायुडू ने सीएसके के लिए पहले ही मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 71 रनों की पारी खेली थी, जिसके बदौलत टीम ने टूर्नामेंट ने विजयी शुरुआत की थी।

वहीं पहले मैच के बाद रायुडू ने कहा था कि यूएई में बॉल गेंद पर अच्छी तरह से आ रही है। यही कारण है कि उन्हें खेलने में कुछ खास दिक्कत नहीं हो रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे लॉकडाउन के दौरान यूएई के पिच जैसे कंडिशन पर खेलने की काफी प्रैक्टिस भी की थी।

आपको बता दें कि सीएसके की टीम ने आईपीएल के लिए यूएई रवाना होने से पहले चेन्नई में अपना ट्रेनिंग अपना कैंप लगाया था जहां रायुडू काफी अच्छे लय में लग रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल