1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Video : देखिये कैसे बाउंड्री लाइन पर बेहतरीन कैच पकड़कर पादिक्कल ने जीता सभी का दिल!

Video : देखिये कैसे बाउंड्री लाइन पर बेहतरीन कैच पकड़कर पादिक्कल ने जीता सभी का दिल!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 05, 2020 08:41 pm IST,  Updated : Oct 05, 2020 08:41 pm IST

आरसीबी की टीम पहले फील्डिंग करने उतरी और उनकी टीम के युवा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पादिक्कल ने बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच पकड़कर सभी का दिल जीत लिया। 

Devdutt Padikkal- India TV Hindi
Devdutt Padikkal Image Source : TWITTER- @SPIDERVERSE17

कोरना महामारी के बीच इंडियन प्रीमियर लीग ( आईपीएल ) के 2020 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। जिमसें दुबई के मैदान पर कप्तान कोहली ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस तरह आरसीबी की टीम पहले फील्डिंग करने उतरी और उनकी टीम के युवा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पादिक्कल ने बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच पकड़कर सभी का दिल जीत लिया। 

दरअसल आरसीबी की फील्डिंग के दौरान पारी के दौरान 12वें ओवर में मोईन अली की तीसरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बड़ा शॉट मारा लेकिन बाउंड्री लाइन पर खड़े देव्दत्त पादिक्कल ने बेहतरीन कैच पकड़कर उन्हें चलता कर दिया। इस तरह अय्यर 13 गेंदों में 11 रन बनाकर चलते बने। जबकि मोईन अली को मैच में इस सीजन की पहली सफलता भी हासिल हुई।

ये भी पढ़ें - CSK vs KXIP : आईपीएल में कैच का शतक लगाने वाले दूसरे विकेट कीपर बने धोनी, टॉप पर है ये खिलाड़ी

वहीं बात करें दोनों टीमों के आईपीएल 2020 सीजन कि तो दिल्ली की टीम ने पिछले मैच में शारजाह में कोलकाता को हराया था। जबकि आरसीबी ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को मात दी थी। टीम के लिए विराट कोहली ने दमदार पारी खेली थी। ऐसे में दोनों ही टीमें चाहेगी कि वह अपनी जीत के लय को बरकरार रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल