1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. RCB vs SRH : लगातार तीन मैच हारने के बाद बोले एबी डी विलियर्स, यह डरावना अहसास है

RCB vs SRH : लगातार तीन मैच हारने के बाद बोले एबी डी विलियर्स, यह डरावना अहसास है

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 01, 2020 12:57 pm IST,  Updated : Nov 01, 2020 12:57 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने हालांकि वादा किया कि उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अबुधाबी में सोमवार को होने वाले करो या मरो मैच में अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी।   

RCB vs SRH: AB de Villiers after losing three consecutive matches, its a scary feeling - India TV Hindi
RCB vs SRH: AB de Villiers after losing three consecutive matches, its a scary feeling  Image Source : IPLT20.COM

शारजाह। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अंतिम चरण में लगातार तीन मैच गंवाने को ‘भयावह अहसास’ करार दिया जिससे उनकी टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी करारा झटका लगा है। 

दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने हालांकि वादा किया कि उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अबुधाबी में सोमवार को होने वाले करो या मरो मैच में अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी। 

ये भी पढ़ें - सलमान खान की भाई की टीम से लंका प्रीमियर लीग में खेलेंगे इरफान पठान

डी विलियर्स ने कहा,‘‘लगातार तीन मैच गंवाना डरावना अहसास है। हम कभी ऐसा नहीं चाहते थे लेकिन यही इस टूर्नामेंट की प्रकृति है। यहां कुछ भी हो सकता है। अगर आप लगातार तीन मैच गंवा सकते हो तो लगातार तीन मैच जीत भी सकते हो।’’ 

उन्होंने आरसीबी की सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों पांच विकेट से हार के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कहा,‘‘दिल्ली के खिलाफ मैच अब बेहद महत्वपूर्ण बन गया है और हम सभी यह जानते हैं। हमें उस दिन अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलनी होगी और अगर हम ऐसा करते हैं तो चीजें हमारे अनुकूल हो जाएंगी।’’ 

आरसीबी पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सात विकेट पर 120 रन ही बना पाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल