1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, RCB vs SRH : हार का ठीकरा मौसम पर फोड़ते हुए कप्तान कोहली ने दिया ये बड़ा बयान

IPL 2020, RCB vs SRH : हार का ठीकरा मौसम पर फोड़ते हुए कप्तान कोहली ने दिया ये बड़ा बयान

 Reported By: IANS
 Published : Oct 31, 2020 11:42 pm IST,  Updated : Oct 31, 2020 11:42 pm IST

बेंगलोर के बल्लेबाज इस मैच में पूरी तरह से विफल रहे और टीम 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी। हैदराबाद ने आसानी से यह मैच पांच विकेट से जीत लिया।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : IPLT20.COM

शारजाह| सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट से मात खाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि इस मैच में मौसम अचानक से बदला जिसकी उनकी टीम ने उम्मीद नहीं की थी। बेंगलोर के बल्लेबाज इस मैच में पूरी तरह से विफल रहे और टीम 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी। हैदराबाद ने आसानी से यह मैच पांच विकेट से जीत लिया।

कोहली ने मैच के बाद कहा, "हमारा स्कोर काफी नहीं था। हमें लगा था कि 140 अच्छा टोटल होगा, लेकिन स्थितियां अचनाक से बदल गईं, जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की थी। हमने सोचा था कि मौसम अच्छा होगा और ज्यादा ओस नहीं होगी।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमने बल्ले से हिम्मत नहीं दिखाई। उनके गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और पिच का अच्छे से इस्तेमाल किया।"

हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, चोटिल होने की वजह से IPL 2020 से बाहर हुआ ये ऑलराउंडर

प्लेऑफ को लेकर कोहली ने कहा, "स्थिति बेहद साफ थी है, आखिरी मैच जीतो और शीर्ष-2 में रहते हुए लीग चरण का अंत करो। यह काफी रोमांचक होने वाला है। दो टीमें 14 अंकों पर हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल