1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. RCB vs SRH : हैदराबाद की जीत के हीरो संदीप शर्मा ने बताया अपनी सफलता का राज, कोहली के विकेट पर कही ये बात

RCB vs SRH : हैदराबाद की जीत के हीरो संदीप शर्मा ने बताया अपनी सफलता का राज, कोहली के विकेट पर कही ये बात

 Reported By: IANS
 Published : Nov 01, 2020 06:23 am IST,  Updated : Nov 01, 2020 06:23 am IST

संदीप ने किफायती गेंदबाजी भी की और चार ओवरों में सिर्फ 20 रन दिए। इस प्रदर्शन के लिए संदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया।  

RCB vs SRH: Sandeep Sharma told the secret of his success, said this on Kohli wicket- India TV Hindi
RCB vs SRH: Sandeep Sharma told the secret of his success, said this on Kohli wicket Image Source : IPLT20.COM

शारजाह। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में अपनी गेंदबाजी से अहम रोल निभाने वाले संदीप शर्मा ने कहा है कि उनकी कोशिश विकेट टू विकेट गेंदबाजी करने और गेंद को स्विंग कराने की थी। हैदराबाद ने बेंगलोर को 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 120 रनों पर ही रोक दिया था। संदीप ने बेंगलोर के दो अहम विकेट लिए जिसमें कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिकल के विकेट शामिल थे।

संदीप ने किफायती गेंदबाजी भी की और चार ओवरों में सिर्फ 20 रन दिए। इस प्रदर्शन के लिए संदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ये भी पढ़ें - IPL 2020, RCB vs SRH : हार का ठीकरा मौसम पर फोड़ते हुए कप्तान कोहली ने दिया ये बड़ा बयान

मैच के बाद संदीप ने कहा, "मैंने जब गेंदबाजी करना शुरू किया तो विकेट रुककर खेल रही थी। मेरी कोशिश विकेट टू विकेट गेंदबाजी करने और गेंद को स्विंग कराने की थी। यहां ठंड हो रही है तो गेंद अच्छे से स्विंग हो रही थी।"

उन्होंने कहा, "मैं नक्कल गेंद डाल रहा था और जॉनी बेयरस्टो से मदद ले रहा था, जो मुझे नई गेंद शामिल करने में मदद कर रहे हैं और बता रहे हैं कि मैं किस तरह अपने काम को अंजाम दे सकता हूं।"

कोहली का विकेट लेने पर संदीप ने कहा, "कोहली महान बल्लेबाजों में से एक हैं। उनका विकेट लेना हमेशा से विशेष रहता है। हम अब अपनी लय हासिल कर रहे हैं। हम अगले मैच को लेकर उत्साहित हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल