RR vs RCB Live Score IPL 2020 Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore Live match 33 Live Updates
नमस्कार! इंडिया टीवी के लाइव ब्लॉग में स्वागत है। इंडियन प्रीमियर लीग के 33वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सामने जीत के लिए 178 रनों का लक्ष्य रखा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 177 रनों का स्कोर बनाया। टीम की ओर से कप्तान स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 57, रॉबिन उथप्पा ने 41 और जोस बटलर ने 24 रन बनाए। बेंगलोर के लिए क्रिस मॉरिस को चार और युजवेंद्र चहल को दो विकेट मिले।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं:-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): एरोन फिंच, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (C), एबी डिविलियर्स (Wk), गुरकीरत सिंह मान, वाशिंगटन सुंदर, क्रिस मॉरिस, शाहबाज अहमद, इसुरु उदाना, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल।
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): बेन स्टोक्स, जोस बटलर (Wk), स्टीवन स्मिथ (C), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी
RCB 179/3 (19.4)
RAJ 177/6 (20.0)