RR vs SRH today ipl 2020 match between Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan royals updates
सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट पर 154 रन बनाए। हैदराबाद ने यह लक्ष्य 18.1 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
हैदराबाद के लिए मनीष पांडे ने 47 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए। अपनी पारी में पांडे ने चार चौके और आठ छक्के मारे। विजय शंकर ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली। उन्होंने 51 गेंदों की पारी में छह चौके मारे।
इससे पहले, राजस्थान के लिए कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जमा सका। संजू सैमसन ने 26 गेंदों पर 36 रन बनाए। बेन स्टोक्स ने 32 गेंदों पर 30 रन बनाए। हैदराबाद के लिए जेसन होल्डर ने तीन विकेट लिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:-राजस्थान- बेन स्टोक्स, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी।
सनराइजर्स- डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टॉ (विकेटकीपर), प्रियम गर्ग, मनीष पांडे, विजय शंकर, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, शाहबाज़ नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन।
लाइव क्रिकेट स्कोर राजस्थान बनाम सनराइजर्स
RAJ 154/6 (20.0)
SRH 156/2 (18.1)