1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : शेन बांड ने माना, जसप्रीत बुमराह हैं दुनिया में सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज

IPL 2020 : शेन बांड ने माना, जसप्रीत बुमराह हैं दुनिया में सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 06, 2020 08:09 pm IST,  Updated : Nov 06, 2020 08:09 pm IST

बुमराह और उनके तेज गेंदबाजी जोड़ीदार ट्रेंट बोल्ट ने गुरूवार को आईपीएल क्वालीफायर एक में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी लाइन अप को धोकर मुंबई इंडियंस को फाइनल में पहुंचाने में मदद की। 

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Jasprit Bumrah Image Source : PTI

दुबई| मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बांड ने अपनी टीम की तेज गेंदबाजी की अगुआई करने वाले जसप्रीत बुमराह को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज बताया और उन्होंने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में उन्हें खेलते हुए देखना हमेशा शानदार रहा है। बुमराह और उनके तेज गेंदबाजी जोड़ीदार ट्रेंट बोल्ट ने गुरूवार को आईपीएल क्वालीफायर एक में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी लाइन अप को धोकर मुंबई इंडियंस को फाइनल में पहुंचाने में मदद की।

बांड ने मुंबई इंडियंस द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किये गये वीडियो में कहा, ‘‘जसप्रीत (बुमराह) को गेंदबाजी करते हुए देखना सम्मान की बात है। दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज अपना काम करता है।’’

बुमराह ने अपने चार ओवरों में 14 रन देकर चार विकेट चटकाये जबकि बोल्ट ने अपने दो ओवर में नौ रन देकर दो विकेट झटके जिससे मुंबई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हराया। बांड ने बोल्ट के प्रदर्शन की भी प्रशंसा की।

IPL 2020, SRH vs RCB : टॉस जीतने के साथ ही रोहित और धोनी के ख़ास क्लब में शामिल हुए वॉर्नर

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे 2012 के बाद से ट्रेंट (बोल्ट) के साथ काम करना पसंद है। हमने उसे अपना बहुत बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा है और मैं अपनी टीम में उसकी मौजूदगी से काफी रोमांचित था क्योंकि वह काफी खतरनाक गेंदबाज हो सकता है और उसने हमारे लिये पूरे टूर्नामेंट में ऐसा किया है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल