1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : टीम इंडिया के सभी फॉर्मेट में संजू के ना खेलने से हैरान है वार्न, दिया ये बयान

IPL 2020 : टीम इंडिया के सभी फॉर्मेट में संजू के ना खेलने से हैरान है वार्न, दिया ये बयान

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 26, 2020 08:34 pm IST,  Updated : Sep 26, 2020 08:34 pm IST

सैमसन ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 32 गेंद में 74 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स को 16 रन से जीत दिलाई। 

Shane Warne and Sanju Samson- India TV Hindi
Shane Warne and Sanju Samson Image Source : RAJASTHAN ROYALS

दुबई| महान स्पिनर शेन वार्न ने शनिवार को कहा कि उन्हें हैरानी है कि विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भारत के लिये सभी प्रारूपों में नहीं खेलता है । सैमसन ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 32 गेंद में 74 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स को 16 रन से जीत दिलाई।

वार्न ने राजस्थान रॉयल्स के इंस्टाग्राम लाइव सत्र में कहा ,‘‘संजू सैमसन कमाल का खिलाड़ी है । मैं लंबे समय से कह रहा हूं और मेरा मानना है कि मैने काफी समय बाद ऐसा खिलाड़ी देखा है । मैं हैरान हूं कि वह भारत के लिये सभी प्रारूपों में नहीं खेलता है।’’

ये भी पढ़ें - 2-4 नहीं बल्कि यूएई में आईपीएल खेलने के लिए इतने बैट लेकर गए हैं रोहित शर्मा, बताई ये वजह

उन्होंने कहा ,‘‘ वह अच्छा खिलाड़ी है और उसके पास सारे शॉट्स और क्लास है।’’

वार्न ने कहा ,‘‘मुझे यकीन है कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करके रॉयल्स को आईपीएल जीतने में मदद करेगा । मुझे उम्मीद है कि भारत के लिये मैं उसे तीनों प्रारूपों में खेलते देखूंगा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल