1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. SRH vs KKR : हैदराबाद का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की 'Playing XIs'

SRH vs KKR : हैदराबाद का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की 'Playing XIs'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 18, 2020 03:02 pm IST,  Updated : Oct 18, 2020 03:18 pm IST

हैदराबाद का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की 'Playing XIs'

IPL- India TV Hindi
SRH vs KKR : हैदराबाद का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की 'Playing XIs' Image Source : IPLT20.COM

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच IPL 2020 का 35वां मुकाबला अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेइंग इलेवन में खलील अहमद की जगह बासिल थम्पी को और शाहबाज नदीम की जगह अब्दुल समद को शामिल किया। वहीं केकेआर ने कुलदीप यादव और लॉकी फर्गुसन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी। 

कोलकाता आठ मैचों में चार जीत और चार हार के साथ आठ अंक लेकर चौथे जबकि हैदराबाद तीन जीत और पांच हार के साथ छह अंक लेकर छठे नंबर पर है। दोनों टीमें अपना पिछला मैच हार चुकी हैं।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:- 

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर (C), जॉनी बेयरस्टो (Wk), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी नटराजन, बासिल थम्पी।

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन) : राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (w), इयोन मोर्गन (c), आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल