1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, SRH vs RR : तेवतिया और पराग की बल्लेबाजी के कायल हुए वॉर्नर, हार के बाद दिया ये बयान

IPL 2020, SRH vs RR : तेवतिया और पराग की बल्लेबाजी के कायल हुए वॉर्नर, हार के बाद दिया ये बयान

 Reported By: IANS
 Published : Oct 11, 2020 08:42 pm IST,  Updated : Oct 11, 2020 08:42 pm IST

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने राहुल तेवतिया और रियान पराग की तारीफ की है। इन्हीं दो बल्लेबाजों ने हैदराबाद के पाले से मैच छीन लिया।

David Warner- India TV Hindi
David Warner Image Source : IPLT20.COM

दुबई| राजस्थान रॉयल्स से करीबी मुकाबले में मात खाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने राहुल तेवतिया और रियान पराग की तारीफ की है। इन्हीं दो बल्लेबाजों ने हैदराबाद के पाले से मैच छीन लिया। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान ने अपने पांच विकेट 100 रनों से पहले ही खो दिए थे और वह मुसीबत में थी लेकिन इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

मैच के बाद वार्नर ने कहा, "हम जीत नहीं सके लेकिन यह क्रिकेट में होता है। राशिद को हमने पहले भी बाद के लिए रोका है। हमने उन्हें और टी.नटराजन को रोका, लेकिन तेवतिया और पराग शानदार खेले।"

उन्होंने कहा, "हमने कुछ फैसले सही नहीं लिए। हमने गलत लाइन पर भी गेंदबाजी की। इस हार से कई सकारात्मक चीजें भी सीखने को मिली हैं और हम अगले मैचों में उन पर काम करेंगे।"

IPL 2020, MI vs DC : मुंबई के लिए 150वां आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने रोहित, मिला ये ख़ास गिफ्ट

राजस्थान की ओर से रियान पराग ने 26 गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 42 और राहुल तेवतिया ने 28 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 45 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इस तरह दोनों के बीच 85 रनों की नाबाद साझेदारी हुई जिससे राजस्थान ने जीत हासिल की। हैदराबाद की ओर से खलील अहमद और राशिद खान ने दो-दो विकेट लिए।

इस तरह टूर्नामेंट में अभी 7 मैचों में 3 जीत और 4 हार के साथ 6 अंक लेकर राजस्थान अब 6वें स्थान पर है। जबकि 7 मैचों में 3 जीत और 4 हार के साथ 6 अंक लेकर हैदराबाद की टीम बेह्तर रन रेट के कारण 5वें स्थान पर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल