1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : विलियमसन के साथ इस खिलाड़ी को भी डेविड वार्नर ने दिया आरसीबी के खिलाफ मिली जीत का श्रेय

IPL 2020 : विलियमसन के साथ इस खिलाड़ी को भी डेविड वार्नर ने दिया आरसीबी के खिलाफ मिली जीत का श्रेय

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 07, 2020 12:19 am IST,  Updated : Nov 07, 2020 12:19 am IST

आरसीबी के खिलाफ मिली जीत के बाद सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने अपने गेंदबाजों और बल्लेबाजों विशेषकर विलियमसन की जमकर तारीफ की। 

Sunrisers, David Warner, Sports, cricket, RCB- India TV Hindi
David Warner Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हराकर क्वालीफायर-2 जगह बना ली है। दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इस जीत के बाद टीम के कप्तान डेविड वार्नर ने अपने गेंदबाजों और बल्लेबाजों विशेषकर विलियमसन की जमकर तारीफ की। 

वार्नर ने कहा, ‘‘पिछले कुछ मैच काफी चुनौतीपूर्ण रहे। हमें पहले चोटी की तीन टीमों को हराना था और अब हमें फिर से उन तीन टीमों को हराना है। हमने पहले छह ओवरों में गेंदबाजी की रणनीति बदली। संदीप (शर्मा) और जैसन होल्डर को पांच ओवर दिये तथा नटराजन और राशिद (खान) को बीच के ओवरों के लिये रखा। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘केन ने गजब की पारी खेली। वह न्यूजीलैंड की तरफ से वर्षों से ऐसा कर रहा है। हमारे स्पिनरों ने बीच के ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। ’’ सनराइजर्स की टीम दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। 

वार्नर ने कहा, ‘‘दिल्ली की टीम शानदार है। हम उनकी विश्वस्तरीय गेंदबाजी के बारे में बात करते हैं। उनके बल्लेबाजों में शिखर धवन बहुत अच्छी फॉर्म में है और श्रेयस अय्यर उनकी बल्लेबाजी की धुरी है। ’’ 

मैन ऑफ द मैच विलियमसन ने कहा, ‘‘ यह मुश्किल मैच था लेकिन हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। उनके पास शानदार बल्लेबाज हैं और उन्हें कम स्कोर पर रोकना एक चुनौती थी। बल्लेबाजी करते हुए उनके दो विश्वस्तरीय लेग स्पिनरों का सामना करना आसान नहीं था। यह अच्छा रहा कि हमने उनके ओवरों में अधिक विकेट नहीं गंवाये। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल