1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : KKR को लगा बड़ा झटका, अमेरिकी गेंदबाज अली खान टूर्नामेंट से हुए बाहर

IPL 2020 : KKR को लगा बड़ा झटका, अमेरिकी गेंदबाज अली खान टूर्नामेंट से हुए बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 07, 2020 09:47 am IST,  Updated : Oct 07, 2020 09:47 am IST

अमेरिका के तेज गेंदबाज अली खान को चोट के कारण UAE में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन से बाहर हो गए हैं। 

IPL 2020 : KKR को लगा बड़ा झटका,...- India TV Hindi
IPL 2020 : KKR को लगा बड़ा झटका, अमेरिकी गेंदबाज अली खान टूर्नामेंट से हुए बाहर Image Source : GETTY

अमेरिका के तेज गेंदबाज अली खान को चोट के कारण UAE में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन से बाहर हो गए हैं। अली खान को कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में चोटिल हैरी गुर्नी की जगह शामिल किया गया था। लेकिन अब, अली खान खुद घायल हो गए हैं और परिणामस्वरूप उन्हें टूर्नामेंट के बीच से घर वापस जाना होगा।

आईपीएल के एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "कोलकाता नाइट राइडर्स ने अली खान को घायल हैरी गुर्नी के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया था। खान आईपीएल फ्रैंचाइज़ी द्वारा साइन किए जाने वाले पहले यूएसए क्रिकेटर बने थे। दुर्भाग्य से, खान अब चोटिल हो गए हैं और बाकी के आईपीएल 2020 में नहीं खेल पाएंगे।"

MI vs RR : देखिए कैसे अनुकूल रॉय ने पकड़ा हवा में उड़ते हुए कैच, पोलार्ड के साथ मुंबई की पूरी टीम हुई हैरान

गौरतलब है कि अली खान कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2020 की विजेता टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। ट्रिनबागो का ये चौथा खिताब था। इस दौरान अमेरिकी पेसर अली ने आठ मैचों में 7.43 की इकॉनमी रेट से आठ विकेट अपने नाम किए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।