1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : फिफ्टी के साथ कोहली के नाम दर्ज हुआ IPL इतिहास का ये सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2020 : फिफ्टी के साथ कोहली के नाम दर्ज हुआ IPL इतिहास का ये सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 25, 2020 06:07 pm IST,  Updated : Oct 25, 2020 06:08 pm IST

विराट ने अर्धशतक पूरा करने के लिए 43 गेंदें खेलीं और एक चौका व एक छक्का जड़ा। इस तरह कोहली के नाम अर्धशतक जमाने के बावजूद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

IPL 2020 : फिफ्टी के साथ...- India TV Hindi
IPL 2020 : फिफ्टी के साथ कोहली ने दर्ज किया IPL इतिहास का ये सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड Image Source : PTI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने कप्तान धोनी के अर्धशतक की बदौलत रविवार को IPL 2020 के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 146 रनों का लक्ष्य दिया। बेंगलोर की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। 

विराट ने अर्धशतक पूरा करने के लिए 43 गेंदें खेलीं और एक चौका व एक छक्का जड़ा। इस तरह कोहली के नाम अर्धशतक जमाने के बावजूद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दरअसल, IPL के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी बल्लेबाज ने अर्धशतक जड़ने के दौरान इतनी कम बाउंड्री लगाई हैं।

RCB vs CSK, Video : देखिए कैसे डुप्लेसिस ने बाउंड्री पर पकड़ा शानदार कैच लेकिन रितुराज ने लूट लिया श्रेय

इससे पहले विराट ने अपनी पारी में एकमात्र छक्का जड़ते हुए IPL में अपने 200 छक्के पूरे किए। विराट कोहली के नाम अब 187 मैचों में 200 छक्के हो गए हैं। RCB की पारी के 17वें ओवर में जडेजा की तीसरी गेंद पर कोहली ने मारा शानदार छक्का, जिसके चलते ये उनके IPL इतिहास का 200वां छक्का बना। इसके साथ ही कोहली IPL में 200 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय और कुल 5वें खिलाड़ी बन गए।

कोहली से पहले क्रिस गेल (336), एबी डिविलियर्स (231), एमएस धोनी (216) रोहित शर्मा (209) IPL में 200 छक्के लगाने के कारनामा कर चुके हैं। गेल इकलौते बल्लेबाज है जिन्होंने IPL में 300 से ज्यादा छक्के जड़े हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल