1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. RCB vs CSK, Video : देखिए कैसे डुप्लेसिस ने बाउंड्री पर पकड़ा शानदार कैच लेकिन रितुराज ने लूट लिया श्रेय

RCB vs CSK, Video : देखिए कैसे डुप्लेसिस ने बाउंड्री पर पकड़ा शानदार कैच लेकिन रितुराज ने लूट लिया श्रेय

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 25, 2020 04:22 pm IST,  Updated : Oct 25, 2020 04:22 pm IST

चेन्नई की तरफ से फाफ डू प्लेसिस ने फील्डिंग में शानदार नजारा पेश करते हुए ऋतुराज गायकवाड की मदद से देवदत्त पाडिकल को चलता किया। 

Faf Du Plesis- India TV Hindi
Faf Du Plesis Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में रविवार को डबल हेडर का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स ( सीएसके ) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( आरसीबी ) के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला जा रहा है। जिसमें कप्तान कोहली ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसी बीच चेन्नई की तरफ से फाफ डू प्लेसिस ने फील्डिंग में शानदार नजारा पेश करते हुए ऋतुराज गायकवाड की मदद से देवदत्त पाडिकल को चलता किया। 

दरअसल, पारी के 7वें ओवर में स्पिन गेंदबाज मिचेल सैंटनर की पहली गेंद पर पाडिकल ने लॉन्ग ऑन पर शानदार शॉट मारा। ऐसे में बाउंड्री लाइन पर हवा में छलांग लगाते हुए फाफ ने गेंद को लपका मगर जब उन्होंने देखा कि वो बाउंड्री लाइन से टच होने वाले हैं उन्होंने पास में खड़े ऋतुराज गायकवाड़ को गेंद थमा दी। इस तरह फाफ की कैच के शानदार प्रयास का क्रेडिट ऋतुराज गायकवाड को मिला क्योंकि ये कैच उनके खाते में गिना जाएगा। जबकि दूसरे तरफ देवदत्त पाडिकल 21 गेंदों में 22 रन बनाकर चलते बने। ( लाइव क्रिकेट स्कोर के लिए यहाँ क्लिक करें )

IPL 2020 के 5वें हफ्ते में देखने को मिले एक ही मैच में 2 सुपर ओवर, धवन ने रचा इतिहास

बता दें कि आरसीबी जहां प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए दो अंक तलाश रही है, वहीं सीएसके की टीम लगभग-लगभग इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। बैंगलोर की टीम इस साल पहले से संतुलित और मजबूत दिखाई दे रही है, इसी वजह से उनके पास 2009 के बाद सीएसके को एक सीजन में दो बार मात देने के सुनहरा मौका है। वहीं इन दोनों के बीच अभी तक आईपीएल में 25 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 15 मैच सीएसके तो 9 ही मैच आरसीबी जीतने में सफल रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल