1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : आरसीबी के खिलाफ अपने पहले ओवर में ही अमित मिश्रा से हुई बड़ी भूल, कप्तान ऋषभ पंत को मिली चेतावनी

IPL 2021 : आरसीबी के खिलाफ अपने पहले ओवर में ही अमित मिश्रा से हुई बड़ी भूल, कप्तान ऋषभ पंत को मिली चेतावनी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 27, 2021 08:57 pm IST,  Updated : Apr 27, 2021 08:57 pm IST

मिश्रा ने अपने स्पेल के पहले ओवर की पहली गेंद पर ही ऐसा किया। इस घटना के बाद ऑन फील्ड अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत को पहली वार्निंग दी।  

Rishabh Pant, Amit Mishra, DC, RCB, IPL 2021, cricket news, latest updates- India TV Hindi
Amit Mishra Image Source : IPLT20.COM

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा अपने पहले ही ओवर में एक बड़ी भूल कर बैठे। अमित मिश्रा ने गेंदबाजी के दौरान गेंद पर लार इस्तेमाल कर लिया जिसके कारण उन्हें और कप्तान को अंपायर ने पहली वार्निंग मिल गई।  

मिश्रा ने अपने स्पेल के पहले ओवर की पहली गेंद पर ही ऐसा किया। इस घटना के बाद ऑन फील्ड अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत को पहली वार्निंग दी।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : टी नटराजन के घुटने की हुई सर्जरी, सोशल मीडिया पर लिखा यह भावुक संदेश

आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी प्रोटोकॉल के तहत आईसीसी ने पिछले साल गेंद पर लार के इस्तेमाल को बैन कर दिया था। आईसीसी ने नियम बनाया है कि अगर कोई खिलाड़ी पहली बार गेंद पर लार का इस्तेमाल करता हुआ पाया गया था उसके पहली वार्निंग देकर छोड़ दिया जाएगा लेकिन अगर वह दूसरी बार ऐसा करता हुआ पाया गया था तो टीम पर पांच रनों की पेलेंटी लगाई जाएगी।

ऋषभ पंत की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 22वें मुकाबले में टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। दिल्ली ने इस मुकाबले में तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को शामिल किया है। इशांत को रविचंद्रन अश्विन की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 | ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री का बड़ा ऐलान, IPL में भाग ले रहे खिलाड़ियों को खुद करना होगा स्वदेश लौटने का इंतजाम

आरसीबी ने अपने प्लेइंग इलेवन में रजत पाटीदार को शामिल किया है। इसके अलावा टीम में डैनियल क्रिश्चन की जगह डैनियल सैम्स को मौका मिला है। वहीं नवदीप सैनी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है।

आईपीएल इतिहास की बात करें तो विराट कोहली की आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स की इस युवा टीम पर भारी पड़ी है। दोनों के बीच अब तक हुए 25 मुकाबलों में से आरसीबी ने 14 मुकाबले तो दिल्ली ने 10 मुकाबले जीते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल