1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : कोरोना से जंग जीतने के बाद अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े

IPL 2021 : कोरोना से जंग जीतने के बाद अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 23, 2021 11:31 am IST,  Updated : Apr 23, 2021 11:34 am IST

दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर अक्षर पटेल कोरोना से उबरने के बाद अपनी टीम से जुड़ गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी।

IPL 2021 : कोरोना से जंग...- India TV Hindi
IPL 2021 : कोरोना से जंग जीतने के बाद अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े Image Source : IPLT20.COM

चेन्नई। दिल्ली कैपिटल्स और भारत के आलराउंडर अक्षर पटेल कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाये जाने के कारण मुंबई के एक अस्पताल में लगभग तीन सप्ताह बिताने के बाद अब इंडियन प्रीमयर लीग (आईपीएल) की अपनी टीम से जुड़ गये हैं। यह 27 वर्षीय खिलाड़ी इससे पहले 28 मार्च को मुंबई में दिल्ली की टीम से जुड़ा था। वह नेगेटिव रिपोर्ट के साथ जैव सुरक्षित वातावरण में आये थे लेकिन तीन अप्रैल को उनका परीक्षण पॉजीटिव पाया गया था। उनमें हल्के लक्षण दिखायी दिये थे जिसके बाद उन्हें भारतीय क्रिकेट बोर्ड की चिकित्सा सुविधा में भेज दिया गया था।

दिल्ली कैपिटल्स ने पटेल के टीम से जुड़ने का वीडियो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘बापू (अक्षर पटेल) के दिल्ली कैपिटल्स शिविर में वापसी पर सभी के चेहरों पर मुस्कान तैर गयी।’’  पटेल ने वीडियो में कहा, ‘‘आदमी देख के ही तो मुझे मजा आ रहा है।’’ पटेल आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर के देवदत्त पडिक्कल के बाद इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। अक्षर की अनुपस्थिति में दिल्ली ने मुंबई के शम्स मुलानी को अपनी टीम से जोड़ा था। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल