1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : हार के बाद हैदराबाद के कोच ने माना, खिलाड़ियों में थी आत्मविश्वास की कमी

IPL 2021 : हार के बाद हैदराबाद के कोच ने माना, खिलाड़ियों में थी आत्मविश्वास की कमी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 26, 2021 10:32 am IST,  Updated : Sep 26, 2021 10:32 am IST

सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस ने लो स्कोरिंग मैच में पंजाब किंग्स से पांच रन से हारने के बाद स्वीकार किया कि उनके खिलाड़ियों में आत्मविश्वास की कमी थी।

IPL 2021 : हार के बाद...- India TV Hindi
IPL 2021 : हार के बाद हैदराबाद के कोच ने माना, खिलाड़ियों में थी आत्मविश्वास की कमी Image Source : IPLT20.COM

सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस ने लो स्कोरिंग मैच में पंजाब किंग्स से पांच रन से हारने के बाद स्वीकार किया कि उनके खिलाड़ियों में आत्मविश्वास की कमी थी। मोहम्मद शमी (2/14) और रवि बिश्नोई (3/24) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पंजाब अब प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 125 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में हैदराबाद 20 ओवर में 7 विकेट पर 120 रन ही बना सकी।

हार के बाद ट्रेवर बेलिस ने स्वीकार किया, "हां, देखिए, मुझे नहीं लगता कि हमारे बल्लेबाज आत्मविश्वास से खेल रहे हैं। हमने 10 रन के अंदर पांच गेम गंवाए हैं और उनमें से ज्यादातर लक्ष्य का पीछा करते हुए हारे हैं। हां, हमने बहुत सारी गलतियां की।"

CSK vs KKR Head to Head IPL 2021: कौन किस पर रहा है भारी, जानें क्या हो सकती है आज की प्लेइंग-XI

कोलकाता नाइट राइडर्स को दो आईपीएल खिताब दिलाने वाले बेलिस ने कहा कि उनके बल्लेबाज छोटे स्कोर का पीछा करते हुए ग्राउंड स्ट्रोक खेलकर बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। उन्होंने कहा, "ग्राउंड शॉट खेलते हुए, इस तरह के विकेट पर एक छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए, आप नई गेंद के साथ अच्छी शुरुआत करना चाहेंगे लेकिन दुर्भाग्य से, यह हमारे पक्ष में नहीं गया। अंत में हमने अच्छा क्रिकेट नहीं खेला।"

बेलिस ने कहा कि SRH ने अच्छी शुरुआत देने के लिए अपने शीर्ष क्रम पर बहुत अधिक भरोसा किया और केन विलियमसन एंड कंपनी को चीजों को जल्दी से बदलना होगा यदि टीम को अच्छे से फिनिश करना है। उन्होंने कहा, "जब भी हमने अतीत में अच्छा खेला है, तो हमें पारी के शीर्ष पर अच्छी शुरुआत मिली है। मध्य क्रम में युवा खिलाड़ी कुछ हद तक एक्सपोज हुए है, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ अनुभवी बल्लेबाजों ने मध्य क्रम में गलतियाँ की। हमें अगले कुछ दिनों में मैच खेलना है इसलिए हमें इसे जल्दी से बदलना होगा।"

CSK vs KKR लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग IPL 2021: यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल