1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. BCCI ने नई IPL टीमों के लिए निविदा प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ायी

BCCI ने नई IPL टीमों के लिए निविदा प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ायी

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 21, 2021 11:11 pm IST,  Updated : Sep 21, 2021 11:11 pm IST

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को नयी आईपीएल टीमों के लिए निविदा दस्तावेज खरीदने की समय सीमा पांच दिन बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दी।

BCCI extends deadline for tender process for new IPL teams- India TV Hindi
BCCI extends deadline for tender process for new IPL teams Image Source : TWITTER/@IPL
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को नयी आईपीएल टीमों के लिए निविदा दस्तावेज खरीदने की समय सीमा पांच दिन बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दी। आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) की संचालन समिति ने 31 अगस्त को 10 लाख रुपये की निविदा फीस के भुगतान पर ‘निविदा के लिए निमंत्रण (आईटीटी)’ दस्तावेज जारी किया था। यह रकम वापस नहीं (नॉन रिफंडेबल) होगी।   
 
बीसीसीआई से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘इच्छुक पक्षों के अनुरोध पर बीसीसीआई ने अब आईटीटी दस्तावेज खरीदने की तारीख को 10 अक्टूबर, 2021 तक बढ़ाने का फैसला किया है।’’ 
 
बीसीसीआई की 2022 के सत्र में नयी टीमों को जोड़ने की योजना है और यह टीमें अहमदाबाद, लखनऊ या पुणे से हो सकती हैं। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

ipl