1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : सुनील गावस्कर की कमेंट्री पर बेन स्टोक्स ने ली चुटकी, सोशल मीडिया पर किया ट्रोल

IPL 2021 : सुनील गावस्कर की कमेंट्री पर बेन स्टोक्स ने ली चुटकी, सोशल मीडिया पर किया ट्रोल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 19, 2021 04:10 pm IST,  Updated : Apr 19, 2021 04:10 pm IST

पंजाब की पारी के 11वें ओवर में दिल्ली के तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा ने 20 रन लुटाए। मयंक अग्रवाल ने उस ओवर में दो छक्के और पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने एक छक्का जड़ा।

Ben Stokes, Sunil Gavaskar, IPL, IPL 2021, Sports, Delhi vs Punjab- India TV Hindi
Ben Stokes Image Source : TWITTER/@ATHARVA32874259

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए आईपीएल मुकाबले में कमेंट्री को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर को ट्रोल किया। स्टोक्स ने ट्वीट कर कहा, "कमेंटेटर, खराब बाउंसर होती, अगर आपको बाउंसर फेंकना है तो ओवर ऑफ स्टंप्स होनी चाहिए थी।"

पंजाब की पारी के 11वें ओवर में दिल्ली के तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा ने 20 रन लुटाए। मयंक अग्रवाल ने उस ओवर में दो छक्के और पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने एक छक्का जड़ा।

गावस्कर ने कमेंट्री करते वक्त कहा था कि रबादा को ऑफ स्टंप्स के आसपास से बाउंसर करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- CSK vs RR : संजू सैमसन के सामने एमएस धोनी की चुनौती, कौन मारेगा वानखेड़े में बाजी?

गावस्कर ने कहा था, "यह खराब गेंद है क्योंकि अगर अपको बाउंसर फेंकनी है तो आपको ऑफ स्टंप्स के आसपास डालनी होगी।" पंजाब ने इस मुकाबले में दिल्ली को 196 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे दिल्ली ने शिखर धवन के 92 रनों के दम पर छह विकेट से मैच जीता था।

वहीं स्टोक्स इंडियन प्रीमियर लीग 2021 से बाहर हो चुके हैं। स्टोक्स के पंजाब किंग्स के खिलाफ ही मुकाबले में कैच लेते समय उंगली में चोट लगी थी, जिसके कारण वह पूरे सीजन से अब बाहर हो गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल