1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021, CSK v SRH : हैदराबाद को 7 विकेट से मात देने के साथ ही चेन्नई टॉप पर पहुंची

IPL 2021, CSK v SRH : हैदराबाद को 7 विकेट से मात देने के साथ ही चेन्नई टॉप पर पहुंची

 Reported By: IANS
 Published : Apr 28, 2021 11:04 pm IST,  Updated : Apr 28, 2021 11:09 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 23वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया।

IPL 2021, CSK v SRH : हैदराबाद को 7...- India TV Hindi
IPL 2021, CSK v SRH : हैदराबाद को 7 विकेट से मात देने के साथ ही चेन्नई टॉप पर पहुंची Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली| चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर बुधवार को यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 23वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 171 रनों का स्कोर बनाया, जिसे चेन्नई ने 18.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 44 गेंदों पर 12 चौकों की बदौलत सर्वाधिक 75 रन बनाए। उनके अलावा फाफ डुप्लेसिस ने 38 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के के सहारे 56 रन और मोईन अली ने 15 रन बनाए। सुरेश रैना ने नाबाद 17 रन बनाए।

चेन्नई की चेन्नई की छह मैचों में यह पांचवीं जीत है और अब वह 10 अंकों के साथ फिर से टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। हैदराबाद की छह मैचों में यह पांचवीं हार है और टीम दो अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे है। हैदराबाद के लिए राशिद खान ने चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल