1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. मुंबई इंडियंस के कैंप में हुई कोरोना वायरस की एंट्री, किरन मोरे पाए गए कोविड-19 पॉजिटिव

मुंबई इंडियंस के कैंप में हुई कोरोना वायरस की एंट्री, किरन मोरे पाए गए कोविड-19 पॉजिटिव

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 06, 2021 03:22 pm IST,  Updated : Apr 06, 2021 06:36 pm IST

आईपीएल का आगाज 9 अप्रैल से होना है और इस सीजन का पहला मुकाबला गत विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाना है।

Corona virus entry in Mumbai Indians camp, Kiran More found Covid-19 positive- India TV Hindi
Corona virus entry in Mumbai Indians camp, Kiran More found Covid-19 positive Image Source : GETTY IMAGES

आईपीएल शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन बाकी है और इसी बीच रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम में कोरोना वायरस की एंट्र हुई है। मुंबई इंडियंस के विकेट कीपर सलाहकार और खिलाड़ी ढूंडने वाले किरन मोरे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। वह वर्तमान में स्पर्शोन्मुख है और आइसोलेशन में है।

मुंबई इंडियंस ने किरण मोरे के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए कहा‘‘मोरे में अभी लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और उन्हें पृथकवास में रखा गया है। मुंबई इंडियन्स और किरण मोरे भारतीय क्रिकेट बोर्ड के स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं।’’

उनके अनुसार, ‘‘मुंबई इंडियन्स की मेडिकल टीम मोरे के स्वास्थ्य की निगरानी करती रहेगी और बीसीसीआई के नियमों का पालन करेगी।’’ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल भी बेंगलुरू में शिविर से जुड़ने से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के कारण घर में पृथकवास से गुजर रहे हैं। देश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। महाराष्ट्र इससे सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल है।

मोरे भारत के टेस्ट विकेटकीपर और बीसीसीआई की चयन समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं।

मोरे ने भारत के लिए 49 टेस्ट और 94 वनडे मैच खेले हैं। साथ ही वह 151 फर्स्ट क्लास मैच भी खेल खेल चुके हैं। रणजी ट्राफी में वह बड़ौदा का प्रतिनिधित्व करते थे।

बता दें, आईपीएल का आगाज 9 अप्रैल से होना है और इस सीजन का पहला मुकाबला गत विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल