1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, क्रिकेट जगत से मिली बधाई

रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, क्रिकेट जगत से मिली बधाई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 02, 2021 10:31 pm IST,  Updated : Oct 02, 2021 10:31 pm IST

गायकवाड़ 101 रन बना कर नाबाद लौटे थे। उन्होंने अपनी इस पारी में 60 गेंदों का सामना किया था। उनका स्ट्राइक रेट 168.33 था।

cricket fraternity congratulates ruturaj gaikwad on maiden...- India TV Hindi
cricket fraternity congratulates ruturaj gaikwad on maiden ipl century Image Source : IPLT20C.OM

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने ये शतक पूरा करने के लिए पहले 50 रन 43 गेंदों में जड़े उसके बाद बाकी के 50 रन महज 17 गेंदों का सामना कर बनाए।

गायकवाड़ 101 रन बना कर नाबाद लौटे थे। उन्होंने अपनी इस पारी में 60 गेंदों का सामना किया था। उनका स्ट्राइक रेट 168.33 था। अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के जमाए थे। उन्होंने रविंद्र जडेजा के साथ मिल कर अहम साझेदारी भी निभाई थी। उनकी इस कमाल की पारी की बदौलत चेन्नई ने राजस्थान के सामना 190 रनों का लक्ष्य रखा था।

पहली पारी में चेन्नई के चार विकेट गिरे। चेन्नई ने फाफ डु प्लेसिस (25), सुरेश रैना (3), मोईन अली (21) और अंबाती रायडू (2) का विकेट खोया था। इतना ही नहीं, इस पारी के दमपर गायकवाड़ के सिर पर ऑरेंज कैप भी सज चुकी है। उन्होंने इस सीजन 500 से ज्यादा रन बनाए हैं।

वहीं, राजस्थान की बात करें तो राहुल छक्के भी जड़े है। उनके नाम इस सीजन 20 छक्के हैं हालांकि इतने ही छक्के पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने भी जड़े हैं। गायकवाड़ के इस शतक जड़ने के बाद क्रिकेट जगत से उनको काफी सारी तारीफें मिल रही हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल