1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. डेविड वॉर्नर की बेटियों ने पापा को भेजा भावुक कर देने वाला संदेश, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

डेविड वॉर्नर की बेटियों ने पापा को भेजा भावुक कर देने वाला संदेश, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 05, 2021 10:50 am IST,  Updated : May 05, 2021 10:50 am IST

बायो बबल में कोरोना के कई मामले पाये जाने के चलते IPL 2021 को मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया।

डेविड वॉर्नर की...- India TV Hindi
डेविड वॉर्नर की बेटियों ने पापा को भेजा भावुक कर देने वाला संदेश, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल Image Source : INSTAGRAM/DAVIDWARNER31

बायो बबल में कोरोना के कई मामले पाये जाने के चलते IPL 2021 को मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया। ऐसे में कई विदेशी खिलाड़ी भारत में फंस गए हैं और सुरक्षित स्वदेश लौटने का इंतजार कर रहे हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी शामिल हैं जिन्हें हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तानी पद से हटा दिया गया था। 

इस बीच वॉर्नर की बेटियों ने अपने पिता को खास संदेश भेजा है और जल्द घर लौटने के लिए कहा है। इस संदेश को डेविड वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। दरअसल, वॉर्नर की बेटी ने इवी ने एक फैमिली ड्रॉइंग बनाई है जिसमें पापा डेविड वॉर्नर, मां कैंडी वॉर्नर, खुद ईवी, छोटी बहन इंडी और सबसे छोटी बहन इसला नजर आ रही हैं।

इस ड्रॉइंग के साथ  ईवी ने लिखा, "प्लीज डैडी सीधे घर आ जाओ। हम आपको बहुत याद करते हैं और खूब प्यार करते हैं। इवी, इंडी और इसला की ओर से ढेर सारा प्यार।"

गौरतलब है कि IPL 2021 में डेविड वॉर्नर सनराइडर्स हैदराबाद की कप्तानी संभाल रहे थे लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें कप्तानी पद से हटा दिया गया और केन विलियमसन को टीम की कमान सौंप दी गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल