1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 DC vs CSK Qualifier 1: फाइनल का टिकट हासिल करने उतरीं दिल्ली और चेन्नई, धोनी ने टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी

IPL 2021 DC vs CSK Qualifier 1: फाइनल का टिकट हासिल करने उतरीं दिल्ली और चेन्नई, धोनी ने टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 10, 2021 04:39 pm IST,  Updated : Oct 10, 2021 07:05 pm IST

लीग चरण में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने 14 में 10 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में 20 अंको के साथ पहले स्थान पर रही थी।

DC vs CSK, Qualifier 1, IPL 2021, Toss, Delhi vs Chennai, Sports, cricket - India TV Hindi
Delhi vs Chennai  Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का आज पहला क्वॉलीफायर मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। लीग चरण में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने 14 में 10 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में 20 अंको के साथ पहले स्थान पर रही थी।

वहीं चेन्नई ने लीग चरण में कुल 9 मैच जीते थे। चेन्नई की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही थी। ऐसे में आज के मैच में सीएसके की कोशिश होगी की वह दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित करें।

इससे पहले आइए जानते हैं सीजन-14 के लीग चरण में दोनों टीमों में से किसकी तरफ उछला है सबसे अधिक टॉस का सिक्का-

टॉस- आज के मैच का टॉस हो चुका है जिसे चेन्नई ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

वेन्यू- दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

दिल्ली-

सीजन-14 के लीग स्टेज में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने खेले गए कुल 14 मैच में से कुल 8 मुकाबलों में टॉस जीता है जबकि उसे 6 मैचों के टॉस में हार मिली है।

वहीं टॉस जीतने के बाद दिल्ली की टीम के प्रदर्शन को देखें तो उसने टॉस जीतने के बाद 7 बार अपने मुकाबले जीते हैं। वहीं टॉस हारने के बाद टीम को सिर्फ तीन बार टॉस में जीत मिली है।

सीएसके-

सीएसके की टीम का सीजन-14 में दमदार प्रदर्शन रहा है। लीग चरण में सीएसके की तरफ कुल 5 बार टॉस का सिक्का उछला जिसमें उसे पांचों बार जीत मिली है।

वहीं टीम ने 9 बार टॉस हारने के बाद कुल 5 मैचों में जीतने में कामयाब रही जबकि 4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 

 

प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स- रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड

चेन्नई सुपर किंग्स- शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), श्रेयस अय्यर, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, टॉम करन, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल