1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच, टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकेंगे LIVE मुकाबला

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच, टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकेंगे LIVE मुकाबला

 Published : Jul 31, 2026 05:59 pm IST,  Updated : Jul 31, 2026 05:59 pm IST

एशियन लीजेंड्स लीग 2026 के मैच शुरू हो चुके हैं। इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स की टीमें दो अगस्त को टकराएंगी। इसमें भारत और पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी नजर आने वाले हैं।

shikhar dhawan- India TV Hindi
शिखर धवन Image Source : GETTY

एशियन लीजेंड्स लीग का आगाज हो चुका है। इस बार इसमें छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच अभी जल्द कोई इंटरनेशनल मैच ना हो रहा हो, लेकिन इस टूर्नामेंट के दौरान भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होने जा रही हैं। ये मैच दो अगस्त यानी रविवार को खेला जाएगा। इस बीच ये जान लीजिए कि इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा। साथ ही इस मैच को आप टीवी और मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे, ये भी जान लीजिए। 

इंडियन रॉयल्स के कप्तान हैं शिखर धवन, पाकिस्तान पैंथर्स के कप्तान मोहम्म्द हफीज

इस टूर्नामेंट के लिए इंडियन रॉयल्स की कप्तानी शिखर धवन कर रहे हैं और पाकिस्तान पैंथर्स की कप्तानी मोहम्मद हफीज के पास है। इतना ही नहीं, दोनों टीमों से कई ऐसे खिलाड़ी भी खेल रहे हैं, जो एक दूसरे के खिलाफ अपनी अपनी टीम से इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। पाकिस्तान पैंथर्स की टीम अपना पहला मैच एशियन स्टार्स के खिलाफ हार चुकी है। इंडियन रॉयल्स की टीम अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है। 

इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के मैच दो अगस्त को शाम चार बजे से शुरू होगा

इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के मैच के टाइम की बात करें तो ये तो हम आपको बता ही चुके हैं कि मैच दो अगस्त यानी रविवार संडे को खेला जाएगा। मैच जाम्बिया की राजधानी लुसाका में होना है। जोकि एक अफ्रीकी देश है। भारतीय समय अनुसार ये मैच शाम को चार बजे से शुरू होगा। हालांकि ये निजी टी20 लीग है, इसलिए जरूरी नहीं है कि मैच सही वक्त पर शुरू हो ही जाए। थोड़ी देरी से भी शुरू हो सकता है। 

एशियन लीजेंड्स लीग में फैन कोड पर देख सकते हैं इंडियन रॉयल्स बनाम पाकिस्तान पैंथर्स मैच 

इसके बाद अगर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की बात की जाए तो उसके लिए आपको फैन कोड पर जाना होगा। इसके मीडिया राइट्स केवल फैन कोड के ही पास हैं, जहां से आप मोबाइल पर इस एप को डाउनलोड कर मैच देख सकते हैं, लेकिन अगर टीवी पर देखना है तो आप स्मार्ट टीवी पर भी इसी एप पर मैच देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने होंगे, जो आप इसके एप पर जाकर देख सकते हैं। 

इंडियन रॉयल्स की टीम: शिखर धवन (कप्तान), नमन ओझा (विकेट कीपर), अंबाती रायडू, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, दिनेश कार्तिक, स्टुअर्ट बिन्नी, शाहबाज नदीम, हरभजन सिंह, पवन नेगी, मनप्रीत गोनी, ऋषि धवन, सुदीप त्यागी, फैज फजल, शादाब जकाती, अनुरीत सिंह, असद पठान, सरुल कंवर, ईश्वर पांडे, राघव धवन, सुबोथ भाटी।

पाकिस्तान पैंथर्स स्क्वॉड: शरजील खान, उमर अकमल, मोहम्मद हफीज (कप्तान), शोएब मलिक, कामरान अकमल (विकेट कीपर), इमरान नजीर, समी असलम, अब्दुर रहमान, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, सईद अजमल, नावेद-उल-हसन, मोहम्मद इरफान, यासिर शाह, राहत अली, राणा नईम अनवर। 

यह भी पढ़ें 

वैभव सूर्यवंशी अब कब खेलेंगे इंटरनेशनल मुकाबला, इससे पहले होगा डोमेस्टिक क्रिकेट में टेस्ट

इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, एशियन लीजेंड्स लीग में संडे को होगा आमना- सामना

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल