1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. CSK vs DC, TOSS : दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने चुनी गेंदबाजी, यहां देखें 'Playing XIs'

CSK vs DC, TOSS : दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने चुनी गेंदबाजी, यहां देखें 'Playing XIs'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 10, 2021 07:10 pm IST,  Updated : Apr 10, 2021 07:55 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का दूसरा मुकाबला 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है जिसमें एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स का सामना कर रही है।

CSK vs DC, TOSS : दिल्ली के...- India TV Hindi
CSK vs DC, TOSS : दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने चुनी गेंदबाजी, यहां देखें 'Playing XIs' Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का दूसरा मुकाबला 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है जिसमें एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स का सामना कर रही है। इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।  दिल्ली की ओर से पहली बार टॉम कुरेन और इंग्लिश तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स खेलने जा रहे हैं। वहीं, अमित मिश्रा दिल्ली के लिए अपना 100वां जबकि अजिंक्य रहाणे IPL में अपना 150वां मैच खेल रहे है।  

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:- 

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन) : शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर / कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स, रविचंद्रन अश्विन, टॉम कुरेन, अमित मिश्रा, आवेश खान। 

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रितुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, एमएस धोनी (विकेटकीपर / कप्तान), मोइन अली, रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल