1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, सीजन-14 से बाहर हुए जोफ्रा आर्चर

IPL 2021 : राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, सीजन-14 से बाहर हुए जोफ्रा आर्चर

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 23, 2021 08:39 pm IST,  Updated : Apr 23, 2021 08:39 pm IST

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन में वापसी नहीं कर पायेंगे, जिससे उनकी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें बढ़ा दी है।

Jofra Archer, ECB, IPL 2021, Rajasthan Royals- India TV Hindi
Jofra Archer Image Source : IPLT20.COM

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन में वापसी नहीं कर पायेंगे, जिससे उनकी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें बढ़ा दी है। इंग्लैंड के 26 साल के गेंदबाज ने इस सप्ताह अभ्यास शुरू किया है। 

ईसीबी और ससेक्स की टीमें उनकी प्रगति की निगरानी करना जारी रखेंगी। ईसीबी से जारी बयान में कहा गया, ‘‘ आर्चर अब अगले सप्ताह से ससेक्स के साथ पूर्ण अभ्यास शुरू करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि वह अगले 15 दिनों में क्रिकेट में वापसी करेंगे और इस दौरान वह दर्द मुक्त रहते हुए गेंदबाजी करना जारी रखेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ईसीबी इस बात की पुष्टि बाद में करेगा कि वह किन मैचों के लिए वापसी करेंगे।’’ 

पिछले हफ्ते, आर्चर को फिर से अभ्यास शुरु करने की मंजूरी नहीं मिली थी। उनके दाहिने हाथ की 29 मार्च को सर्जरी की गयी थी। आर्चर की आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को उम्मीद थी कि वह टूर्नामेंट के बाद के मैचों के लिए उपलब्ध होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल