1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. फैंस के लिए खुशखबरी! स्टेडियम में प्रवेश कर देख सकेंगे IPL 2021 के मुकाबले

फैंस के लिए खुशखबरी! स्टेडियम में प्रवेश कर देख सकेंगे IPL 2021 के मुकाबले

 Reported By: IANS
 Published : Sep 08, 2021 09:08 pm IST,  Updated : Sep 08, 2021 09:08 pm IST

आईपीएल 2021 का दूसरा चरण 19 सितम्बर से चेन्नई सुपर किंग्स और मुबंई इंडियंस के बीच मुकाबले से शुरू होगी। 27 दिनों तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 31 मैच खेले जाएंगे।

fans to be allowed in ipl 2021 matches- India TV Hindi
fans to be allowed in ipl 2021 matches Image Source : TWITTER HANDLE/@INDIANPREMIERLEAGUE

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सरकार इस बात पर सहमत हुई है कि आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के दौरान दर्शकों को आंशिक रुप से स्टेडियम में प्रवेश की इजाजत दी जाएगी। बोर्ड के एक अधिकारी ने आईएएनएस को इस बात की जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, “हां इस बार दर्शक को अनुमती दी जाएगी बीसीसीआई और यूएई सरकार ने इस बात पर हरी झंडी दिखा दी है। अमीरात क्रिकेट बोर्ड कोविड-19 के मामले पर लगातार नज़र बनाए हुए है।”

आईपीएल 2021 का दूसरा चरण 19 सितम्बर से चेन्नई सुपर किंग्स और मुबंई इंडियंस के बीच मुकाबले से शुरू होगी। 27 दिनों तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 31 मैच खेले जाएंगे।

गल्फ न्यूज के हवाले से ईसीबी के महासचिव मुबाशिर उस्मानी ने पहले कहा था बोर्ड, बीसीसीआई और यूएई सरकार से दर्शकों को मैदान पर लाने के लिए बात करेगा।

आखिरी टेस्ट से पहले इंग्लिश कप्तान रूट ने बुमराह के खिलाफ बनाया ये प्लान

उस्मानी ने कहा, “ईसीबी अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेगा कि किस प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए - इसमें प्रशंसकों की उपस्थिति शामिल है, इसके बाद हम बीसीसीआई के साथ-साथ आईसीसी के साथ उनकी दर्शकों की आवश्यकताओं का आकलन करने के लिए इस पर चर्चा करेंगे। हम चाहते हैं कि यूएई में जितने भी खेल-प्रेमी प्रशंसक हैं वह स्टैंड से मैच का आनंद ले सकें।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल