1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021: हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए दोबारा गेंदबाजी करने पर कही ये बात

IPL 2021: हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए दोबारा गेंदबाजी करने पर कही ये बात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 02, 2021 05:23 pm IST,  Updated : Oct 02, 2021 05:23 pm IST

हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी क्रीज पर वापसी के बारे में कहा, "आएगा जल्दी। कोशिश पूरी है।"

Hardik Pandya speaks about Resuming Bowling For Mumbai...- India TV Hindi
Hardik Pandya speaks about Resuming Bowling For Mumbai Indians In IPL 2021 Image Source : IPLT20.COM

मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी क्रीज पर वापसी को लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि ये जल्द होगा। हार्दिक ने ये बात स्टार स्पोर्ट्स से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले की थी।

हार्दिक ने कहा, "रन बहुत जरूरी हैं खासतौर पर तब जब आपकी टीम जीतती है। ये मेरे निजी आत्मविश्वास के लिए भी जरूरी था लेकिन टीम के लिए स्कोर करना ज्यादा जरूरी था। हमको विकेट को परख कर दिए गए समय में समझना होता है। प्लान आसान होता है, गेंद दर गेंद मुकाबला करना होता है। कोई विकल्प नहीं है, लेकिन ये है कि ऐसी परिस्थिति आपसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिलवाती हैं। हमको लगा था कि ये हमारे लिए करो या मरो वाला मुकाबला है, लेकिन जिन चीजों पर हमारा नियंत्रण है, हम सिर्फ वही सोच रहे हैं।"

उन्होंने गेंदबाजी क्रीज पर वापसी के बारे में कहा, "आएगा जल्दी। कोशिश पूरी है।"

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने शुक्रवार को कहा था कि अगर हार्दिक गेंदबाजी पर जोर देंगे तो वे बल्ले के साथ संघर्ष कर सकते हैं। अपनी पीठ की सर्जरी करवा कर लौटने के बाद पांड्या ने बहुत कम गेंदबाजी की है।

शुक्रवार को जयवर्धने ने कहा, "क्योंकि उन्होंने श्रीलंका के बाद से गेंदबाजी नहीं की, मुझे लगता है कि हम वही कर रहे हैं जो हार्दिक के लिए बेहतर है। हम भारतीय मैनेजमेंट से बात कर रहे हैं, जब हार्दिक को सही लगेगा, हम उनको गेंदबाजी प्रोग्राम में लाएंगे और उनको तैयार करेंगे।"

क्रिस गेल के साथ सही व्यवहार नहीं हो रहा था: केविन पीटरसन

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स ने अपना आखिरी मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से गंवा दिया था। वहीं, मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को अपने बीते मुकाबले में हराया था। अंकतालिका पर भी ऋषभ पंत की दिल्ली दूसरे स्थान पर है और मुंबई इंडियंस छठे स्थान पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल