1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 CSK vs KKR Dream11 Prediction: आज के मुकाबले के लिए ये हो सकती है आपकी प्लेइंग XI

IPL 2021 CSK vs KKR Dream11 Prediction: आज के मुकाबले के लिए ये हो सकती है आपकी प्लेइंग XI

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 26, 2021 11:49 am IST,  Updated : Sep 26, 2021 01:26 pm IST

IPL 2021 CSK vs KKR Dream11 Prediction: आज के मुकाबले के लिए ये हो सकती है आपकी प्लेइंग XI- IPL 2021 CSK vs KKR Dream11 Team

IPL 2021 CSK vs KKR Dream11 Prediction- India TV Hindi
IPL 2021 CSK vs KKR Dream11 Prediction Image Source : INDIA TV

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में आज 38वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के अबु धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यूएई में खेले जा रहे सीजन-14 के दूसरे चरण में दोनों ही टीमें अपने 2-2 मैच जीत चुकी है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने दूसरे चरण के अपने पहले मैच में मुंबई को जबकि दूसरे मैच में RCB को मात दी थी। वहीं, कोलकाता ने पहले मैच में RCB को जबकि दूसरे मुकाबले में मुंबई को पटखनी दी थी। IPL में चेन्नई और कोलकाता की भिड़ंत को देखें तो मुकाबला रोमांच होने की उम्मीद है। ऐसे में आइए जानतें हैं लीग में दोनों टीमों के बीच अब तक हुए भिड़ंत में कौन किससे आगे है।

CSK vs KKR Head to Head IPL 2021: कौन किस पर रहा है भारी, जानें क्या हो सकती है आज की प्लेइंग-XI

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग-XI

चेन्नई सुपर किंग्स : फाफ डुप्लेसिस, रितुराज गायकवाड़, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जोश हेजलवुड।

कोलकाता नाइट राइडर्स : इयोन मोर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती और प्रसिद्ध कृष्णा।

आइए जानते हैं कैसी हो सकती है CSK vs KKR के बीच मुकाबले की Dream11 टीम-

विकेटकीपर : एमएस धोनी

एमएस धोनी के लिए IPL 2021 का सीजन भले ही अभी तक अच्छा न रहा हो, लेकिन टीम में उनकी मौजूदगी बाकी खिलाड़ियों में एक नया जोश भरती है। धोनी बल्ले के अलावा अपनी कमाल की रणनीति और आखिरी ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी से मैच का रूख बदलने का माद्दा रखते हैं।

बल्लेबाज: वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल, फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़

टूर्नामेंट में अब तक दोनों टीमों के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अय्यर और गिल के संयोजन ने केकेआर को टॉप आर्डर में कुछ राहत प्रदान की है, जबकि युवा गायकवाड़ संयुक्त अरब अमीरात में अब तक सीएसके के लिए एक महत्वपूर्ण बल्लेबाज रहे हैं।

CSK vs KKR लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग IPL 2021: यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो

केकेआर के लिए आंद्रे रसेल एक वनमैन आर्मी हैं जो गेंद और बल्ले से कमाल करने में सक्षम हैं। वहीं, चेन्नई की टीम अपने ऑलराउंडर मोईन अली, ड्वेन ब्रावो और रविंद्र जडेजा के दम पर अन्य टीमों से अलग नजर आती है।

गेंदबाज : वरूण चक्रवर्ती, दीपक चाहर

गेंदबाजी विभाग में कोलकाता के वरूण चक्रवर्ती लगातार प्रभावित कर रहे हैं और इस सीजन 7 मैचों में 10 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। चेन्नई के गेंदबाज दीपक चाहर अपनी स्लोअर गेंदों से विपक्षी टीमों को लगातार परेशान कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल