1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : सीएसके के लिए मजबूत स्तंभ हैं धोनी, जिसने तीन बार बनाया टीम को चैंपियन

IPL 2021 : सीएसके के लिए मजबूत स्तंभ हैं धोनी, जिसने तीन बार बनाया टीम को चैंपियन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 18, 2021 02:30 pm IST,  Updated : Sep 18, 2021 02:30 pm IST

क्रिकेट के प्रति धोनी की प्रतिबद्धता ही है कि हाल ही में बीसीसीआई ने उन्हें आगामी टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का मेंटॉर नियुक्त किया है। 

IPL 2021, MS Dhoni, CSK, Sports, cricket, IPL, IPL 2021- India TV Hindi
CSK 2021 Image Source : IPLT20.COM

महेंद्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट में किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया के लिए क्या कुछ नहीं हासिल किया। एक दशक से भी अधिक टीम इंडिया के लिए खेलने वाले धोनी ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। हालांकि वे इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलना जारी रखा है।

क्रिकेट के प्रति धोनी की प्रतिबद्धता ही है कि हाल ही में बीसीसीआई ने उन्हें आगामी टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का मेंटॉर नियुक्त किया है। 

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : सीजन-14 के दूसरे भाग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सभी मुकाबले खेलना चाहते हैं एनरिक नॉर्टजे

धोनी ने आईपीएल में सीएसके को तीन बार चैंपियन बनाया है। मुंबई के बाद चेन्नई ही एक ऐसी टीम ने जिसने तीन बार खिताबी जीत हासिल की है।

ऐसे में एक बार फिर आईपीएल के 14वें सीजन में धोनी सीएसके के लिए खिताब जीतने की कोशिश में हैं। सीजन-14 का दूसरा हिस्सा कल, 19 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहा है। चेन्नई का पहला मैच मुंबई के साथ है। 

वहीं सीजन-14 में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई के अबतक के प्रदर्शन को देखें तो 7 में से 5 मैचों में जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर कायम हैं। ऐेसे में आइए जानते हैं कैसा रहा है आईपीएल में धोनी का सफर-

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : क्वारंटीन से बाहर निकलने के बाद कुछ इस तरह से एबी डिविलियर्स ने किया विराट कोहली का 'वेलकम', वीडियो हुआ वायरल

आईपीएल में धोनी की सफलता  

धोनी आईपीएल में सबसे अधिक चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए हैं। वहीं पूरे करियर की बात करें तो वह इस लीग में अबतक कुल 211 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 4669 रन बनाए।

आईपीएल करियर में धोनी ने यह रन 136.64 के स्ट्राइक रेट के साथ 40.25 की औसत से बनाए हैं। आईपीएल में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 84 रन का रहा है और उनके नाम 23 अर्द्धशतक भी दर्ज है।

यह भी पढ़ें- IPL 2021: CSK vs MI - चैंपियन टीम है मुंबई और चेन्नई, जानें क्या है दोनों के कमजोर और मजबूत कड़ी

वहीं धोनी की कप्तानी में सीएसके के प्रदर्शन को देखें तो वह बांकी टीम से कहीं बेहतरीन रहा है। धोनी 2008 से 2021 तक 195 मैचों में सीएसके की कप्तानी कर चुके हैं। इस दौरान टीम ने 115 मैचों में जीत दर्ज की जबकि उसे 79 मैचों में हार का सामना करना है।

धोनी की कप्तानी में सीएसके के जीतने का प्रतिशत 59.27 का रहा है।

धोनी का इंटरनेशनल करियर

एक दशक से भी अधिक समय तक टीम इंडिया के लिए खेलने वाले धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनेशन क्रिकेट से संन्यास का एलान किया। हालांकि वह इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना जारी रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 का पूरा शेड्यूल, मैच टाइम टेबल, वेन्यू, प्वॉइंट टेबल और जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

धोनी भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 मैचों में प्रतिनिधित्व किया। 

टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 4876 रन बनाए जिसमें 33 अर्द्धशतक और 6 शतक शामिल है। वहीं वनडे में 73 अर्द्धशतक और 10 शतक के साथ 10773 रन अपने नाम किए, जबकि टी-20 में धोनी ने 1617 रन बनाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल