1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 MI vs PBKS: रोहित की पलटन से मिली हार से राहुल निराश, बोले- ड्रेसिंग रूम में खेल पर चिंतन करेंगे

IPL 2021 MI vs PBKS: रोहित की पलटन से मिली हार से राहुल निराश, बोले- ड्रेसिंग रूम में खेल पर चिंतन करेंगे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 28, 2021 11:45 pm IST,  Updated : Sep 28, 2021 11:45 pm IST

राहुल ने मैच के बाद कहा, "हमने कुछ कम रन बनाए थे लेकिन हमारे गेंदबाजों ने इसका बढ़िया से बचाव करने की कोशिश की और लगभग अंतिम ओवर तक यह मैच गया।"

IPL 2021 MI vs PBKS: kl rahul reveals what went wrong in...- India TV Hindi
IPL 2021 MI vs PBKS: kl rahul reveals what went wrong in match against mumbai indians Image Source : IPLT20.COM

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 के 42वें मुकाबले में केएल राहुल की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया। इस हार के बाद पंजाब अंकतालिका पर छठे स्थान पर आ गई है और मुंबई पांचवें स्थान पर है।

इस हार दुख पंजाब के कप्तान केएल राहुल की आंखों में साफ नजर आया। उन्होंने मैच के बाद कहा, "हमने कुछ कम रन बनाए थे लेकिन हमारे गेंदबाजों ने इसका बढ़िया से बचाव करने की कोशिश की और लगभग अंतिम ओवर तक यह मैच गया। हमें कम से कम 170 रन बनाने चाहिए थे।"

उन्होंने आगे कहा, "अगले तीन मैच हमारे लिए बहुत ज़रूरी है और ना सिर्फ़ बढ़िया खेल बल्कि हमें भाग्य की भी ज़रुरत है। हमें ड्रेसिंग रूम में जाकर अपने खेल पर चिंतन करना होगा और मैदान पर अपने खेल को इन्जॉय करना होगा।"

MI vs PBKS IPL 2021: रंग में लौटे हार्दिक पांड्या, मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से हराया

मैच में धमाकेदार प्रदर्शन देने वाले कॉयरन पोलार्ड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना। पोलार्ड ने कहा, "जब भी मुझे गेंदबाजी करने का मौका मिलता है, मैं अपना बेहतरीन करता हूं। टी20 में 300 विकेट मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं हर परिस्थिति के लिए तैयार रहता हूं और इसी हिसाब से खूद को प्रैक्टिस देता हूं। कई बार मैं तब आता हूं जब बस एक-दो ओवर बचे होते हैं और कई बार ऐसा होता है कि जब पारी को संभालना होता है, जैसे आज हुआ। लेकिन मैं तैयार हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल