1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : रोहित IPL में 7वीं बार बने सुनील नरेन का शिकार, बना ये शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2021 : रोहित IPL में 7वीं बार बने सुनील नरेन का शिकार, बना ये शर्मनाक रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 23, 2021 08:38 pm IST,  Updated : Sep 23, 2021 08:53 pm IST

रोहित शर्मा ने 30 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 33 रन बनाए। इस तरह सुनील नरेन IPL में रोहित का 7वीं बार शिकार करने में सफल रहे। इ

IPL 2021 : रोहित IPL में 7वीं...- India TV Hindi
IPL 2021 : रोहित IPL में 7वीं बार बने सुनील नरेन का शिकार, बना ये शर्मनाक रिकॉर्ड Image Source : IPLT20.COM

MI vs KKR IPL 2021 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन का 34वां  मुकाबला अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कोलकाता ने टॉस जीतकर मुंबई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान रोहित शर्मा ने क्विंटन डी कॉक के साथ मिलकर मुंबई को अच्छी शुरुआत दी और पावरप्ले में 56 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए। हालांकि 10वें ओवर में रोहित शर्मा KKR के सुनील नरेन की दूसरी गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए।

रोहित ने 30 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 33 रन बनाए। इस तरह सुनील नरेन IPL में रोहित का 7वीं बार शिकार करने में सफल रहे। इसी के साथ नरेन IPL में रोहित का सबसे ज्यादा शिकार करने वाले संयुक्त रुप से दूसरे गेंदबाज बन गए। नरेन के अलावा अमित मिश्रा ने रोहित को भी 7 बार IPL में आउट किया है। वहीं, 6 बार विनय कुमार ने मुंबई के कप्तान को पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

यही नहीं, रोहित IPL में एक गेंदबाज का सबसे ज्यादा शिकार बनने वाले तीसरे टॉप के बल्लेबाज बन गए। रोहित के अलावा धोनी को जहीर खान ने 7 बार और संदीप शर्मा ने विराट कोहली को 7 बार आउट किया है। T20 क्रिकेट में ये 9वीं बार है जब रोहित सुनील की गेंद पर आउट हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल