1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. HIGHLIGHTS, KKR vs RR IPL 2021: मावी (4/21) - फर्ग्युसन (3/18) की घातक गेंदबाजी से केकेआर ने आरआर को 86 रन से हराया, प्लेऑफ की दौड़ में सबसे आगे केकेआर
  Live Now

HIGHLIGHTS, KKR vs RR IPL 2021: मावी (4/21) - फर्ग्युसन (3/18) की घातक गेंदबाजी से केकेआर ने आरआर को 86 रन से हराया, प्लेऑफ की दौड़ में सबसे आगे केकेआर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 07, 2021 05:54 pm IST,  Updated : Oct 07, 2021 11:12 pm IST

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2021 का 54वां मुकाबला शारजाह में खेला जा रहा है।

KKR vs RR Live Score IPL 2021 Match 54 Live Match Updates...- India TV Hindi
KKR vs RR Live Score IPL 2021 Match 54 Live Match Updates Ball by Ball Commentary Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals From Sharjah  Image Source : IPLT20.COM

शुभमन गिल के अर्धशतक के बाद लॉकी फर्ग्युसन और शिवम मावी की तूफानी गेंदबाजी से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग के अपने अंतिम लीग मैच में गुरुवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को 86 रन से हराकर प्ले आफ में जगह बनाने का अपना दावा बेहद मजबूत कर दिया। केकेआर के 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम फर्ग्युसन (18 रन पर तीन विकेट) और मावी (21 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 16.1 ओवर में 85 रन पर ढेर हो गई। वरूण चक्रवर्ती ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर एक विकेट चटकाया। 

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: दिनेश कार्तिक (wk), इयोन मोर्गन (c), शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, शिवम मावी, टिम सेफर्ट, वरुण चक्रवर्ती, हरभजन सिंह, टिम साउथी , आंद्रे रसेल, बेन कटिंग, करुण नायर, पवन नेगी, कुलदीप यादव, गुरकीरत सिंह मान, शेल्डन जैक्सन, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा, लॉकी फर्ग्यूसन, रिंकू सिंह, कमलेश नागरकोटी, वैभव अरोड़ा

राजस्थान रॉयल्स टीम: संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, जयदेव उनादकट, क्रिस मॉरिस, मनन वोहरा , लियाम लिविंगस्टोन, तबरेज़ शम्सी, केसी करियप्पा, महिपाल लोमरोर, ओशाने थॉमस, रियान पराग, मयंक मार्कंडे, अनुज रावत, कार्तिक त्यागी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, आकाश सिंह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।