1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, घुटने की चोट के कारण नटराजन IPL से बाहर

IPL 2021 : हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, घुटने की चोट के कारण नटराजन IPL से बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 23, 2021 10:27 am IST,  Updated : Apr 23, 2021 10:27 am IST

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन घुटने की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो गये हैं। 

IPL 2021 : हैदराबाद को लगा...- India TV Hindi
IPL 2021 : हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, घुटने की चोट के कारण नटराजन IPL से बाहर Image Source : IPLT20.COM

चेन्नई। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन घुटने की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो गये हैं। यह चोट उन्हें इस साल के शुरू में आस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान लगी थी। तीस वर्षीय नटराजन ने इस सत्र में में सनराइजर्स की तरफ से चार में से केवल दो मैच खेले। यह समझा जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे में व्यस्त कार्यक्रम के कारण वह अपनी चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाये थे।

IPL 2021 : टूर्नामेंट के इतिहास में आरसीबी के लिए ऐसा करने वाले पहले ओपनिंग जोड़ी बने पडिकल और कोहली

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सूत्रों ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘नटराजन अपनी चोट से पूरी तरह नहीं उबरे थे। वह उपचार के लिये एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) गये थे लेकिन अब पता चल गया है कि भले ही उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मैचों के लिये फिट घोषित कर दिया गया था लेकिन वह खेलने के लिये शत प्रतिशत तैयार नहीं थे।’’

IPL 2021 : पडिक्कल का बड़ा बयान, कहा- मेरे लिए शतक से ज्यादा टीम का जीतना जरूरी

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें अब लंबे समय तक बाहर रहना पड़ सकता है क्योंकि उन्होंने उचित उपचार के बिना वापसी में जल्दबाजी दिखायी।’’ नटराजन ने इंग्लैंड के खिलाफ एक टी20 और एक वनडे खेला था। भाषा पंत पंत 2304 1004 चेन्नई नननन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल