1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : पडिक्कल का बड़ा बयान, कहा- मेरे लिए शतक से ज्यादा टीम का जीतना जरूरी

IPL 2021 : पडिक्कल का बड़ा बयान, कहा- मेरे लिए शतक से ज्यादा टीम का जीतना जरूरी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 22, 2021 11:49 pm IST,  Updated : Apr 22, 2021 11:51 pm IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने देवदत्त पडिक्कल और कप्तान विराट कोहली के दम पर IPL 2021 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए लगातार चौथी जीत दर्ज की।

IPL 2021 : पडिक्कल का बड़ा...- India TV Hindi
IPL 2021 : पडिक्कल का बड़ा बयान, कहा- मेरे लिए शतक से ज्यादा टीम का जीतना जरुरी Image Source : IPLT20.COM

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने देवदत्त पडिक्कल (नाबाद 101) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 72) के दम पर IPL 2021 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए लगातार चौथी जीत दर्ज की। 

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 177 रन का स्कोर बनाया जिसे, बैंगलोर ने 16.3 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया। बैंगलोर की ओर से पडिक्कल ने 52 गेंदों पर 11 चौके और 6 छक्के जड़ते नाबाद शतकीय पारी खेली। वहीं, कोहली 47 गेंदों पर 6 चौके और तीन की मदद से 72 रन बनाने में कामयाब रहे।

RCB की इस जीत के सबसे बड़े हीरो देवदत्त पडिक्कल रहे जिन्होंने कप्तान कोहली के साथ पहले विकेट के लिए 181 रनों की साझेदारी की। राजस्थान को 10 विकेट से पटखनी देने के बाद पडिक्कल ने अपनी पारी को स्पेशल करार दिया।

EXCLUSIVE | ऋतुराज गायकवाड़ के बारे में बोली अंजुम चोपड़ा, खिलाड़ी को प्रदर्शन करने के लिए कप्तान के भरोसे की जरूरत होती है

पडिक्कल ने कहा, "मेरी ये पारी बहुत स्पेशल थी। मैं अपनी बारी आने का इंतजार कर रहा था। जब मैं COVID की चपेट में था, तो सोच रहा था कि मैं यहां आकर पहला मैच खेलूंगा। मैं ऐसा नहीं कर सका, लेकिन टीम की जीत में योगदान देने का इच्छुक था। विकेट वास्तव में अच्छा था और हमें एक अच्छी शुरुआत मिली।"

उन्होंने आगे कहा, "पिछले कुछ मैचों में मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा था। मैने विराट कोहली को कहा कि आप अपने शॉट्स खेलो। मेरे शतक की चिंता मत करो क्योंकि मेरे लिए टीम का जीतना ज्यादा जरूरी है। इस पारी के दौरान मैंने कई बड़े शॉट्स खेले लेकिन सिंगल रोटेट करना भी बहुत जरूरी होता है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल